पंजाब में सियासी भूचाल अभी थमा भी नहीं था कि गुजरात में भी राजनीतिक माहौल गरमा गया है. यहां आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर उसके सोशल मीडिया हैंडल को सस्पेंड करने के आरोप लगाए हैं. गुजरात में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ईशुदान गढ़वी ने एक्स पर एक वीडियो जारी कर ये आरोप लगाया है, जिसे AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रीट्वीट कर सवाल किया कि आखिर बीजेपी AAP से इतनी क्यों डरी हुई है. 

केजरीवाल ने  रीट्वीट कर कर लिखा, ‘गुजरात में आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया FB और इंस्टा पेज ब्लॉक किए गए. आखिकर क्यों? बीजेपी इतना क्यों डरी हुई है?’  ईशुदान गढ़वी ने अपने वीडियो में कहा, “पिछले 28 दिनों में आप के सोशल प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और फेसबुक पर 8 करोड़ लोगों ने देखा है. पिछले 28 दिनों में आप का जो चुनाव का प्रचार प्रसार है उसके चलते दोनों प्लेटफॉर्म पर बहुत सारे फॉलोअर्स बढ़े हैं.  जो आम आदमी घर पर बैठा है वो शायद सड़क पर नहीं आ सकता है या आप के कार्यकर्ताओं के साथ नहीं आ सकता है, वो घर बैठे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सरकार की नीतियों के खिलाफ इंटरेक्शन कर रहा था, लेकिन बीजेपी इतनी डरी कि उसने जैसे तैसे आप के FB और इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड करवा दिया.”

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930