OnePlus ने गुरुवार को भारत में अपना नया टैबलेट OnePlus Pad 4 लॉन्च कर दिया है. यह टैबलेट स्मूद डिस्प्ले से लेकर लेटेस्ट Snapdragon प्रोसेसर और पावरफुल बैटरी जैसे कई दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ है. कंपनी ने इस नये टैबलेट को उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है, जो काम और एंटरटेनमेंट दोनों में हाई परफॉर्मेंस चाहते हैं. OnePlus ने इस टैबलेट में कई प्रोडक्टिविटी फोकस्ड फीचर्स जोड़े हैं, जिससे यह लगभग PC जैसा एक्सपीरियंस देता है. इसके साथ आने वाला OnePlus Stylo Pro स्टाइलस बेहतर प्रेशर सेंसिटिविटी और ज्यादा सटीक लिखने/ड्रॉइंग के लिए रिफाइंड टिप के साथ आता है. यह दो कलर Dune Glow और Sage Mist ऑप्शन में लॉन्च हुआ है.
कीमत, ऑफर्स और उपलब्धता
OnePlus Pad 4 दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ, जिसकी कीमत
- 8GB RAM + 256GB स्टोरेज: ₹59,999
- 12GB RAM + 512GB स्टोरेज: ₹64,999
कंपनी लॉन्च ऑफर्स के तहत ₹5,000 तक का बैंक डिस्काउंट दे रही है, जिससे टैबलेट की कीमत घटकर ₹54,999 और ₹59,999 हो जाती है. साथ ही कंपनी लिमिटेड टाइम ऑफर के तहत OnePlus Stylo Pro स्टाइलस भी मुफ्त दे रही है और 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी उपलब्ध है.
यह टैबलेट 5 मई से Amazon, Flipkart, OnePlus वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा.
डिस्प्ले और डिजाइन
OnePlus Pad 4 में 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट के साथ 13.2-इंच 3.4K LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस देता है, चाहे आप गेमिंग करें या वीडियो देखें. इसमें Dolby Vision सपोर्ट, 1000 निट्स तक की ब्राइटनेस और 12-बिट कलर मिलता है, जिससे कंटेंट देखने का एक्सपीरियंस और भी बेहतर हो जाता है.
इसके अलावा, इसका स्लिम मेटल यूनिबॉडी डिजाइन (सिर्फ 5.94mm थिकनेस और 672 ग्राम वजन) इसे प्रीमियम और स्टाइलिश लुक देता है, जो हाथ में पकड़ने पर भी काफी हल्का और आरामदायक महसूस होता है.
दमदार परफॉर्मेंस
OnePlus Pad 4 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो हाई-एंड परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है. यह टैबलेट 12GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आता है, जिससे मल्टीटास्किंग और हैवी ऐप्स बेहद स्मूद तरीके से चलते हैं.
इसके अलावा, बेहतर हीट मैनेजमेंट के लिए इसमें बड़ा वेपर चैंबर दिया गया है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान भी डिवाइस को ठंडा और परफॉर्मेंस को स्टेबल बनाए रखता है.
सॉफ्टवेयर और प्रोडक्टिविटी
नया टैबलेट OxygenOS 16 पर काम करेगा और इसमें कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे लगभग PC जैसा एक्सपीरियंस देते हैं. इसमें मल्टीटास्किंग के लिए रीसाइजेबल विंडोज, आसान काम के लिए ड्रैग-एंड-ड्रॉप सपोर्ट और सेकेंड स्क्रीन के साथ क्रॉस-डिवाइस कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलेंगे, जिससे काम करना ज्यादा आसान और फास्ट हो जाता है.
इसके अलावा, AI Writer, AI Summary, AI Translate, AI Painter और AI Recorder जैसे स्मार्ट AI फीचर्स इसे और ज्यादा एडवांस्ड और काम का बनाते हैं.
ऑडियो और कनेक्टिविटी
OnePlus Pad 4 में 8-स्पीकर सेटअप (4 वूफर + 4 ट्वीटर) दिया गया है, जो दमदार और क्लियर साउंड देता है. इसमें Spatial Audio का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे मूवी और म्यूजिक का एक्सपीरियंस और भी इमर्सिव हो जाता है. साथ ही, Wi-Fi 7 और AI स्मार्ट एंटीना की मदद से कनेक्टिविटी फास्ट और ज्यादा स्टेबल रहती है. यानी ऑडियो और इंटरनेट दोनों का एक्सपीरियंस शानदार मिलता है.
बैटरी और चार्जिंग
इस टैबलेट में बड़ी 13,380mAh बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए काफी दमदार है. इसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे यह जल्दी चार्ज हो जाता है. कंपनी के अनुसार, यह टैबलेट एक बार चार्ज करने पर करीब 20 घंटे तक वीडियो प्लेबैक और लगभग 7 घंटे तक गेमिंग सपोर्ट करता है.
स्टाइलस और एक्सेसरीज
OnePlus Stylo Pro के साथ आने वाला यह टैबलेट बेहतर प्रेशर सेंसिटिविटी और एक्यूरेसी देता है, जिससे नोट्स लेना या ड्रॉइंग करना आसान हो जाता है. इसके अलावा, इसमें स्मार्ट कीबोर्ड का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे यह टैबलेट एक मिनी-लैपटॉप जैसा एक्सपीरियंस देता है और काम के लिए और ज्यादा काम का बन जाता है.



















