नई दिल्ली। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने 225 रुपए वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान में बदलाव किया है। कंपनी ने प्लान की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की है, लेकिन इसकी वैलिडिटी 2 दिन कम कर दी गई है। पहले इस प्लान में 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती थी, जबकि अब यह घटकर 28 दिन हो गई है।

225 रुपए के प्लान में क्या मिलता है?

BSNL के इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 2.5GB डेटा मिलता है। इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा भी दी जाती है डेली 2.5GB डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड कम हो जाती है। इस प्लान में किसी तरह का OTT सब्सक्रिप्शन नहीं मिलता है। यानी यह प्लान मुख्य रूप से डेटा, कॉलिंग और SMS के लिए है।

पहले 30 दिन, अब 28 दिन की वैलिडिटी

इस रिचार्ज में सबसे बड़ा बदलाव वैलिडिटी को लेकर हुआ है। पहले 225 रुपए में 30 दिनों की सर्विस मिलती थी, लेकिन अब यूजर्स को सिर्फ 28 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। इसका मतलब है कि अगर कोई यूजर पूरे साल इसी प्लान से रिचार्ज करता है तो उसे पहले की तुलना में ज्यादा बार रिचार्ज कराना पड़ेगा।

रोजाना खर्च भी बढ़ा

30 दिनों की वैलिडिटी के हिसाब से 225 रुपए वाले प्लान की रोजाना लागत करीब 7.50 रुपए पड़ती थी। अब 28 दिनों की वैलिडिटी के कारण यह लागत बढ़कर करीब 8.03 रुपए प्रतिदिन हो गई है। यानी कीमत वही रहने के बावजूद वैलिडिटी कम होने से प्लान यूजर्स के लिए थोड़ा महंगा पड़ रहा है।

ज्यादा डेटा वालों के लिए अभी भी अच्छा विकल्प

वैलिडिटी कम होने के बावजूद BSNL का यह प्लान ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए अभी भी आकर्षक हो सकता है। इसमें 28 दिनों तक हर दिन 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं। प्राइवेट कंपनियों के मुकाबले BSNL का यह प्लान कम कीमत में ज्यादा डेली डेटा देने वाला विकल्प बना हुआ है। हालांकि, रिचार्ज कराने से पहले अपने क्षेत्र में BSNL नेटवर्क की उपलब्धता और मौजूदा प्लान की शर्तें जरूर जांच लेना बेहतर है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31