बिजनेस डेस्कः रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अपने सर्वकालिक निचले स्तर से 16 पैसे चढ़कर 95.52 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। आयात शुल्क बढ़ाने के कारण अमेरिकी डॉलर की मांग में कमी के आसार से घरेलू मुद्रा को बल मिला है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि सोने के आयातकों के अपनी मांग कम करने से बाजार प्रतिभागी डॉलर-रुपए की जोड़ी में कुछ मजबूती की उम्मीद कर रहे हैं। सरकार ने सोने और चांदी पर आयात शुल्क छह प्रतिशत से बढ़ाकर बुधवार को 15 प्रतिशत कर दिया। 

पश्चिम एशिया संकट के कारण बढ़ती आयात लागत के बीच कीमती धातुओं के आयात पर अंकुश लगाने के उपायों के तहत यह कदम उठाया गया है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.52 प्रति डॉलर पर खुला जो उसके पिछले बंद भाव से 16 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 40 पैसे टूटकर 95.68 के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था। 

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.30 पर रहा। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 75.64 अंक चढ़कर 74,614.51 अंक पर जबकि निफ्टी 17.10 अंक की बढ़त के साथ 23,391.10 अंक पर पहुंच गया। 

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.56 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 1,959.39 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930