अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे के बाद राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल सामने आया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अगुवाई वाली राज्य सरकार के सामान्य प्रशासनिक विभाग ने एक साथ 72 आईएएस के तबादले किए हैं। अभी तक वलसाड कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रहे आईएएस भव्य वर्मा को बड़ा प्रमोशन मिला हैं। उन्हें राज्य के सबसे अहम अहमदाबाद जिले का कलेक्टर बनाया गया है। इसके साथ नितिन सांगवान को वलसाड का कलेक्टर बनाया गया है। अभी तक गांधीधाम नगर निगम की कमिश्नर मनीष गुरुवाणी को नवसारी का कलेक्टर बनाया गया है। आईएएस तेजस परमार को सूरत का कलेक्टर बनाया गया है। देव चौधरी को तापी जिल का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

गंगा सिंह संभालेंगे नर्मदा जिला

गुजरात सरकार की तरफ से यह ट्रांसफर सूची बुधवार को सुबह जारी की गई। 2017 बैच के युवा आईएएस गंगा सिंह को चुनौतीपूर्ण नर्मदा जिले का दायित्व सौंपा गया है। आम आदमी पार्टी के फायरब्रांड लीडर और विधायक नर्मदा जिले की डेडियापाड़ा से ही विधायक हैं। गंगा सिंह अभी तक वडोदरा महानगरपालिका में डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर का दायित्व संभाल रहे थे। इसी प्रकार से वडोदरा में डीडीओ की जिम्मेदारी संभाल रही ममता हिरपरा को अब अहमदाबाद नगर निगम में तैनाती दी गई है। सरकार ने आईएएस एनवी उपाध्याय को कलेक्टर के तौर पर बरकरार रखा है। उन्हें गिर सोमनाथ से हटाकर खेडा-नडियाद का कलेक्टर बनाया है। इसी प्रकार से जूनागढ़ के कलेक्टर अनिल कुमार रणवासिया को अब कच्छ-भुज की जिम्मेदारी सौंप गई है। यहां पर कलेक्टर के तौर पर तैनात आनंद पटेल को गांधीनगर सचिवालय में तैनाती दी गई है।

कौन-कहां का कलेक्टर बना?

  • भव्य वर्मा-अहमदाबाद
  • तेजस परमार-सूरत
  • नितिन सांगवान-वलसाड
  • अनिल रणवासिया-कच्छ
  • योगेश चौधरी-जूनागढ़
  • देव चौधरी-तापी
  • डॉ. नवनाथ कोंडिबा-भरूच
  • मनीष गुरुवाणी-नवसारी
  • स्वप्निल खरे-मोरबी
  • गंगा सिंह-नर्मदा
  • सुरभी गौतम-दाहोद
  • डॉ. प्रशांत जीलोवा-पाटण
  • मिलिंद बापना-अरवल्ली-मोडासा
  • जितेंद्र एन वाघेला-गिर सोमनाथ
  • एम एम वोरा-बोटाद

पीडीएफ में देखें 72 आईएएस के ट्रांसफर की सूची

सरकार ने कलेक्टर-कमिश्नर बदले

गुजरात सरकार ने तबादल आदेश में कच्छ, सूरत, भरूच, नर्मदा, मोरबी, नवसारी, दाहोद, खेडा-नडियाद, गिर सोमनाथ, अरवल्ली-मोडासा, बोटाद, जूनागढ़, वाव-थराद, तापी, डांग, वलसाड जिलों के कलेक्टर में बदलाव के साथ नगर निगम के म्युनिसिपल कमिश्नर भी बदले हैं। गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों के बाद हुए इन प्रशासनिक फेरबदल को काफी अहम माना जा रहा है। अभी तक कलेक्टर डांग की जिम्मेदारी संभाल रही शालिनी दुहन को अब सरकार ने महेसाणा नगर निगम का कमिश्नर बनाया है। सरकार ने कई नगर निगमों के कमिश्नर बदले हैं। ऐसे में नए कमिश्नरों के चार्ज लेने के बाद ही नवनिर्वाचित मेयर, स्टैंडिंग चेयरमैन का ऐलान होगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031