सुरेंद्रनगर: गुजरात के सुरेंद्रनगर में एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। जहां संगानी गांव के पास एक निजी बस की टैंकर से टक्कर के बाद उसमें आग लग गई। इस हादसे में चार यात्रियों की जलकर मौत हो गई जबकि 10 अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, यह दुर्घटना सुरेंद्रनगर जिले के चोटिला के पास बुधवार रात 1:30 बजे से 2 बजे के बीच हुई। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि डामर से लदे टैंकर का टायर राजमार्ग पर चलते समय फट गया, जिससे गाड़ी का नियंत्रण बिगड़ गया। जिससे पीछे से आ रही एक प्राइवेट लग्जरी बस ने जोरदार टक्कर के साथ टैंकर को टक्कर मार दी।

बस में शॉर्ट सर्किट हो गया

अधिकारियों ने बताया कि टक्कर के कारण बस में शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे बस में तुरंत आग लग गई। कई यात्री सो रहे थे और आग लगने से पहले उन्हें भागने का समय नहीं मिला। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के समय बस में लगभग 40 यात्री सवार थे। टक्कर के बाद कई यात्रियों को बचा लिया गया। इस घटना में चार यात्रियों की जलकर मौत हो गई। उन्होंने आगे बताया कि टैंकर में डामर भरा हुआ था और दुर्घटना के बाद आग तेजी से फैल गई। घायलों को राजकोट सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए चोटिला रेफरल अस्पताल ले जाया गया।

कई लोगों ने छड़ों और पाइपों का इस्तेमाल करके बस की खिड़कियां तोड़ दीं और फंसे हुए यात्रियों को बचाया। बिटुमेन के रिसाव ने आग को और भी तीव्र कर दिया, जिससे आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया।

जलती हुई बस से कई यात्रियों को बचाया गया

अधिकारियों ने बताया कि जलती हुई बस से कई यात्रियों को बचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय निवासियों ने दमकल कर्मियों के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले खिड़कियां तोड़कर यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। घायलों में जूनागढ़ जिले की 18 वर्षीय विधि पटोदिया, लिंबडी के 50 वर्षीय नरेंद्र राठौड़ और गिर सोमनाथ जिले के 30 वर्षीय नागराज राणा के तौर पर हुई हैं। पुलिस ने बताया कि आग से बचने के लिए बस से कूदने वाले कई घायल यात्रियों को जलने की चोटें आईं, जबकि अन्य को फ्रैक्चर हो गए। इस दुर्घटना के कारण राजमार्ग पर कई घंटों तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की आगे की जांच जारी है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31