Viral Video: एक अमेरिकी कपल (एलिजाबेथ और ब्रायन) 1 महीने की ट्रिप पर भारत आया था. 5 हफ्ते भारत में बिताने के बाद जब कपल को वापस भारत से जाना का समय आया तो दोनों काफी भावुक हो गए. अमेरिकी कपल ने कहा कि भारत में 5 हफ्तों के शानदार अनुभव के बाद अब हम घर की ओर निकल रहे हैं. इस समय मदर इंडिया को अलविदा कहते हुए हमारा दिल काफी उदास है और आंखों में आंसू हैं. कपल ने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि वे अभी से भारत की अगली ट्रिप के सपने देखने लगे हैं. 

कपल को पसंद आया जागेश्वर महादेव मंदिर 

अमेरिकी कपल का नाम ब्रायन (Brain) और एलिजाबेथ (Elizabeth Whitt) है. एलिजावेथ का इंस्टाग्राम पर @yogi_dreamer नाम से अकाउंट भी है, जिस पर उन्होंने अपनी भारत ट्रिप की तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं. दोनों अक्सर अपने नाम के लिए BE का इस्तेमाल करते हैं. एक पोस्ट में एलिजावेथ ने बताया कि ‘BE’ हमारे नाम के शुरुआती अक्षर हैं. ये हमें ‘वर्तमान पल में जीने’ (BE in the moment) की याद दिलाते हैं, इसलिए हम इनका इस्तेमाल करते हैं. 

अमेरिका से आए कपल ने भारत में ऋषिकेश, कैंची धाम, वृंदावन और जयपुर समेत कई जगहों की यात्रा की है. अपनी इंडिया ट्रिप के दौरान अमेरिकी कपल उत्तराखंड के अलमोड़ा में स्थित भगवान शिव का प्राचीन मंदिर जागेश्वर महादेव मंदिर भी घूमने गया. उसने एक पोस्ट में बताया कि मुझे यह शिव मंदिर बहुत पसंद आया.

वृंदावन में मनाई दीपावली

कपल ने कहा कि जागेश्वर मंदिर परिसर में 125 मंदिर हैं, जो लगभग 2500 साल पुराने हैं. यह जगह बहुत ही जादुई और सुंदर है, जहां आप एक खास ऊर्जा महसूस कर सकते हैं. इसके अलावा अमेरिकी कपल ने वृंदावन में रहते हुए दीपावली मनाई. एलिजावेथ और ब्रायन ने वीडियो में कहा कि यहां बहुत सारे पटाखे फोड़े जा रहे हैं.

भारत के पटाखे तो एकदम कमाल हैं, ये अमेरिकी पटाखों से कहीं ज़्यादा बड़े और तेज़ हैं, और हर कोई इन्हें जला रहा है. 4 जुलाई को आपके अमेरिकी पड़ोसी जो जश्न मनाते हैं, ये उससे कई गुना ज़्यादा ज़बरदस्त है.

कपल ने कहा कि हम बहुत शुक्रगुज़ार हैं कि दिवाली के मौके पर इस अहम जश्न के दौरान हम यहां मौजूद हैं. हर कोई बहुत उत्साहित है और हमें बहुत मज़ा आ रहा है. वृंदावन के अलग-अलग मंदिरों में घूमने के बाद विदेशी कपल ने कहा कि अब हम जयपुर के महलों की तरफ जा रहे हैं. मुझे भारत से प्यार है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30