बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने से उसमें सवार चार युवकों की मौत हो गई।
पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने रविवार को बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे नगरा थाना क्षेत्र के नेछुआडीह के पास एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों की पहचान गोलू ठाकुर (21), कुणाल पासवान (24), धनंजय पटेल (26) और अभिषेक पटेल (27) के रूप में हुई है।
चारों को मऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Previous Articleदिल्ली पुलिस ने 5 करोड़ की हेरोइन के साथ 6 तस्करों को दबोचा
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















