पश्चिम बंगाल में बीजेपी (BJP) सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य के सभी मदरसों में क्लास शुरू होने से पहले प्रार्थना सभा में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य होगा। इस आदेश को माइनॉरिटी अफेयर्स और मदरसा एजुकेशन विभाग ने जारी किया है। मदरसा एजुकेशन के डायरेक्टर के आदेश के अनुसार, अब पुराने नियमों को बदलते हुए, सभी मदरसों चाहे वह सरकारी मॉडल मदरसे हों, सहायता प्राप्त मदरसे, मंजूर MSKS, मंजूर SSKS या गैर-सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त मदरसे में क्लास शुरू होने से पहले प्रार्थना में वंदे मातरम गाना अनिवार्य होगा।

स्कूलों के बाद अब मदरसों में भी लागू

इससे पहले, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने 14 मई 2026 को स्कूलों में यह नियम लागू किया था। स्कूल शिक्षा विभाग के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में अब क्लास शुरू होने से पहले राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य किया गया था।

कड़ाई से पालन करने के निर्देश

अब इसी नीति को बढ़ाते हुए यह आदेश मदरसा शिक्षा संस्थाओं पर भी लागू कर दिया गया है। सभी मदरसा प्रशासकों और संस्था प्रमुखों को इसे कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया है।

सरकार का उद्देश्य

सरकार का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य राष्ट्रीयता की भावना और एकता को बढ़ावा देना है। अब स्कूलों के साथ-साथ मदरसों में भी छात्रों को हर दिन राष्ट्रगीत के माध्यम से देशभक्ति का अनुभव मिलेगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930