ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान्स 2026 में एक बार फिर अपना जलवा बिखेरा. इस पूर्व विश्व सुंदरी और बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अदाकारा ने कान्स में हमेशा की तरह अपने हर लुक्स से फैंस को इम्प्रेस किया. फिलहाल दिवा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. इन सबके बीच एक्ट्रेस काफी लग्जरी लाइफस्टाइल जीती हैं. लेकिन हैरानी की बात ये है कि पिछले कुछ सालों से फिल्मों से दूर हैं बावजूद इसके उनके ऐशो आराम में कोई कमी नहीं आई है. यहां तक कि वे आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण ही नहीं अपने पति अभिषेक बच्चन से भी ज्यादा अमीर हैं. चलिए यहां ऐश्वर्या राय की नेटवर्थ जानते हैं.
कितनी है ऐश्वर्या राय की नेटवर्थ
1994 में मिस वर्ल्ड का ताज जीतक भारत को फख्र कराने वालीं ऐश्वर्या राय भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी सेलिब्रिटिज में से एक हैं. अपने 28 सालों के करियर में उन्होंने भारतीय सिनेमा को कई शानदार फिल्में दी हैं और अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवाया है. नाम कमाने से लेकर अपार धन-दौलत कमाने तक ऐश्वर्या राय ने हर मुकाम हासिल किया है. सिर्फ भारत में ही नहीं, उन्होंने इंटरनेशनली भी देश को रिप्रेजेंट किया है. हालांकि ऐश्वर्या पिछले तीन साल से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आई हैं, फिर भी उनकी संपत्ति करोड़ों में है. सियासट डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक ऐश्वर्या राय की कुल नेटवर्थ 900 करोड़ रुपये है.
दीपिका- आलिया और पति अभिषेक से ज्यादा अमीर हैं ऐश्वर्या राय
बता दें कि 900 करोड़ की नेटवर्थ के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन अपने पति अभिषेक बच्चन से ज्यादा अमीर हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिषेक बच्चन की नेटवर्थ 275 से 285 करोड़ रुपये है. वहीं दीपिका पादुकोण की नेटवर्थ 500 करोड़ तो आलिया भट्ट की 550 करोड़ रुपये है.
कहां से कमाई करती हैं ऐश्वर्या राय
- फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक ऐश्वर्या कुल 900 करोड़ की नेटवर्थ के साथ देश की दूसरी सबसे अमीर अभिनेत्री हैं. देवदास एक्ट्रेस हर फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपये और ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 6-7 करोड़ रुपये लेती हैं.
- ऐश्वर्या हर एंडरोर्समेंट से लगभग 6 से 7 करोड़ रुपये कमाती हैं और कई लीडिंग ग्लोबल लक्जरी ब्रांडों का चेहरा हैं, जिससे उन्हें सालाना 80-90 करोड़ रुपये की इनकम होती है.
- पेरिस फैशन वीक में रैंप वॉक जैसे हाई-प्रोफाइल इवेंट्स से उन्हें हर अपीयरेंस से 1 से 2 करोड़ रुपये तक की एडीशनल इनकम होती है.
- उनकी निजी संपत्तियों में मुंबई में आलीशान रेजिडेंशियल प्रॉपर्टीज शामिल हैं, जिनमें बांद्रा में एक हाई-एंड अपार्टमेंट और दुबई के सैंक्चुअरी फॉल्स में एक भव्य विला शामिल है.



















