नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर एक नया विवाद सामने आया है। टीएमसी सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर पार्टी के वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। काकोली घोष ने आरोप लगाया है कि कल्याण बनर्जी ने लोकसभा के भीतर कई बार उनके साथ मौखिक दुर्व्यवहार किया और महिला विरोधी व्यवहार अपनाया।

लोकसभा स्पीकर से न्याय की मांग की

अपने पत्र में काकोली घोष दस्तीदार ने स्पीकर से न्याय की मांग करते हुए कहा कि उन्हें कल्याण बनर्जी के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की अनुमति दी जाए। उन्होंने लिखा, “मैं आपसे अनुमति चाहती हूं कि मैं AITC के लोकसभा सदस्य कल्याण बनर्जी के खिलाफ न्याय के लिए एक औपचारिक शिकायत दर्ज करा सकूं, जिन्होंने लोकसभा के भीतर बार-बार मेरे साथ मौखिक दुर्व्यवहार किया है।” उन्होंने आगे आरोप लगाया कि यह केवल उनके साथ ही नहीं हुआ, बल्कि कई अन्य महिला सांसदों के साथ भी इसी तरह का व्यवहार किया गया है। काकोली घोष ने इसे महिला विरोधी रवैया बताते हुए कहा कि ऐसे आचरण के लिए संबंधित सांसद के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इस शिकायत के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। हालांकि, इस मामले पर अभी तक कल्याण बनर्जी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930