महाराष्ट्र के बीड जिले के माजलगांव तालुका में खामगांव-पंढरपुर नेशनल हाईवे पर शिंदेवाड़ी फाटा पर एक भयानक हादसा सामने आया है. बताया जा रहा है कि तुलजापुर दर्शन के लिए गए माजलगांव के एक परिवार की गाड़ी अविनाश दादा बंसोडे के पेट्रोल पंप के सामने दुर्घटनाग्रस्त हो गई. 

इस घटना के समय मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने शुरुआती जानकारी दी है कि इस हादसे में गजानन नामदास समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इस बीच, पता चला है कि इस घटना के बाद लोग सड़कों पर उतर आए हैं और उन्होंने रोड जाम कर दिया है. हादसे की सही वजह, मरने वालों की  संख्या और प्रशासन की आगे की कार्रवाई के बारे में अभी प्रशासकीय जानकारी नहीं मिली है.

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.स्थानीय लोगों का आरोप है कि खामगांव-पंढरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर माजलगांव-तेलगांव-धारूर मार्ग का निर्माण कार्य घटिया गुणवत्ता का होने के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं.

सड़क पर कई जगह ऊबड़-खाबड़ हिस्से हैं और बीच में दरारें भी पड़ गई हैं. स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है. इस घटना में 1 व्यक्ति घायल बताया जा रहा है. 

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सुबह करीब 11 बजे खामगांव-पंढरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर माजलगांव तालुका के शिंदेवाड़ी फाटा के पास हुआ. हादसे में कार में सवार माजलगांव शहर के गजानन नामदास समेत 5 लोगों की मौत हो गई. 

यह सभी मृतक तुलजापुर दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार और एसटी बस में टक्कर हो गई. फिलहाल पुलिस इस हादसे जांच में जुट गई है. पुलिस द्वारा घटना के पीछे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है.

ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

उधर, इस घटना के बाद स्थानीय नागरिकों में गहरा आक्रोश है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने सड़क निर्माण के लिए जिम्मेदार ठेकेदार के खिलाफ गैर-इरादतन लापरवाही का मामला दर्ज करने की मांग की है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031