Delhi Building Collapse : दक्षिण दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन के पास से एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां एक तीन मंजिला व्यावसायिक (Commercial) इमारत अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गई। इस हादसे में चार लोगों की जान चली गई जबकि आठ अन्य लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के मुताबिक यह हादसा शनिवार शाम को सैदुलजाब इलाके के वेस्टर्न मार्ग पर हुआ।

सैदुलजाब इलाके के वेस्टर्न मार्ग स्थित यह इमारत शनिवार शाम को ढह गई थी। इस भवन में एक कोचिंग संस्थान, कैफे और कई कार्यालय संचालित हो रहे थे। हादसे के समय इसकी ऊपरी मंजिल पर निर्माण कार्य जारी था। अधिकारियों ने बताया कि इमारत पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गई और उसका मलबा पास में स्थित टिन शेड वाली कैंटीन पर जा गिरा जहां मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र अक्सर आते थे। 

मृतक की पहचान रवि (26) के रूप में हुई है। घायलों की पहचान गुरुग्राम निवासी तरुण कुमार (26), बिहार के मोतिहारी निवासी साइका खान (27), सैदुलजाब निवासी नीलम यादव (25), साकेत निवासी आदित्य शर्मा (24), नोएडा निवासी क्षितिज प्रताप (25), साकेत निवासी अनुज (25), सैदुलजाब निवासी आस्था (25) और साकेत निवासी विशाल (24) के रूप में हुई है। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com