दरभंगा में अलीनगर से बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने अपने पिता पर लगे जमीनी विवाद के आरोपों पर खुलकर बयान दिया है। मैथिली ने इन आरोपों को बेबुनियादी और झूठे करार दिया। उन्होंने कहा है कि इन आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। ये सभी अफवाहें फैलाई जा रही है। मैथिली ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया के जरिए उनके परिवार को भू-माफिया, जमीन पर कब्जा करने और गरीबों का हक छीनने जैसी बातें लिखी जा रही हैं। इससे उन्हें काफी दुख हुआ है।

मैथिली ठाकुर बना रही है घर

मैथिली ठाकुर फिलहाल पोखर भिंडा वाली जमीन पर मकान बना रही हैं। ऐसे में उनका कहना है कि गांव के कुछ बुजुर्ग लोग भी इस मामले को लेकर उनके परिवार की मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वहां रोज गांव के लोग आकर बैठते हैं। ऐसे में उन्हें समझ नहीं आता कि आखिर परेशानी किस बात की है।

ऐसे में जब मैथिली से पूछा गया कि उनका जन्मस्थान कहीं और है, जबकि जिस विधानसभा सीट से वह चुनाव जीतकर आई हैं, वह अलग जगह है और अब वह उसी क्षेत्र में घर बना रही हैं, तो क्या इसी वजह से विवाद हो रहा है। इस पर मैथिली ठाकुर ने कहा कि उन्हें इस बात का पता नहीं है क्योंकि वे वहीं रहकर जनता दरबार लगाएंगी तो लोगों को इससे क्या समस्या हो सकती है।

आखिल कैसे हुई शिकायत?

आरोप किसने लगाए इस सवाल पर मैथिली ने कहा कि आरोप लगाने वाले लोग कौन हैं, वे इस बारे में ज्यादा गहराई में नहीं जाना चाहती। हालांकि, उनके मुताबिक इसके पीछे विरोधी मानसिकता रखने वाले या अवैध काम करने वाले लोग हो सकते हैं। साथ ही उन्होंने इस घटना के जरिए मुख्यमंत्री सहयोग शिविर पोर्टल की तारिफ भी की। 

उन्होंने कहा कि यह शिकायत सहयोग शिविर पोर्टल के जरिए सामने आई है। ऐसे में यह मुख्यमंत्री द्वारा चलाया गया एक सकारात्मक कदम है। इसके जरिए कोई भी व्यक्ति अगर उसे कोई शिकायत हो चाहे वह विधायक के खिलाफ हो, सांसद के खिलाफ या आम आदमी के खिलाफ हो तो वह सहयोग शिविर पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। 

क्या है मामला? 

इस पूरे मामले की शुरुआत एक शिकायत से होती है। मैथिली के पिता रमेश ठाकुर पर कुछ ग्रामीण लोगों ने तारडीह प्रखंड के पोखरभिंडा पंचायत में सरकारी जमीन, सार्वजनिक रास्ते, सामूहिक श्राद्धस्थल और निजी भूखंडों पर कब्जे की शिकायत की थी। यह अब यह विवाद काफि बढ़ चुका है और मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) तक अपनी बात पहुंच गई है।

वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि मामला केवल जमीन की खरीद-बिक्री का नहीं है, बल्कि इससे गांव के सार्वजनिक रास्तों, धार्मिक स्थलों, पूर्वजों की समाधियों और खेतों तक पहुंचने का रास्ता भी प्रभावित हो रहा है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30