भारतीय टीम इस साल अक्टूबर के मध्य से लेकर दिसंबर के शुरुआत तक न्यूजीलैंड दौरे पर रहेगी, जहां उसे 5 टी20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। अगले साल भारतीय टीम को वनडे वर्ल्डकप में भी भाग लेना है, जिसे देखते हुए टीम इंडिया के लिए 5 मैचों की वनडे सीरीज काफी महत्वपूर्ण हो सकती है। 22 अक्टूबर से दौरे की शुरुआत होगी, जबकि आखिरी मैच 27 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच खेला जाएगा। इस दौरान टीम इंडिया को तीनों फॉर्मेट में मिलाकर कुल 12 मैच खेलने हैं।

7 साल बाद 5 मैचों की वनडे सीरीज

आपको बता दें कि ICC Champions Trophy 2025 में शानदार जीत के बाद भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया में जाकर वनडे सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की और फिर अपने घर में साउथ अफ्रीका को 2-1 से हराया। लेकिन अपने ही घर में न्यूजीलैंड से तीन मैचों की वनडे सीरीज में वह 2-1 से हार गए।

अब भारतीय टीम इस दौरे पर न सिर्फ न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हासिल करना चाहेगी, बल्कि टीम इंडिया लगभग 7 साल बाद पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलने उतरेगी। इंडिया टीम ने आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2018-19 में पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली थी, जिसमें टीम इंडिया को 2-3 से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि वह सीरीज भारत में खेली गई थी। विदेशी सरजमीं पर टीम इंडिया ने 2017 में 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली थी, जहां उसने श्रीलंका को 5-0 से शिकस्त दी थी।

न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया के मैचों का शेड्यूल

तारीखमैच नंबरवेन्यू
22 अक्टूबर 2026पहला टी20Iक्राइस्टचर्च
24 अक्टूबर 2026दूसरा टी20Iक्राइस्टचर्च
27 अक्टूबर 2026तीसरा टी20Iवेलिंगटन
30 अक्टूबर 2026चौथा टी20Iऑकलैंड
1 नवंबर 2026पांचवां टी20Iहेमिल्टन
4 नवंबर 2026पहला वनडेऑकलैंड
7 नवंबर 2026दूसरा वनडेवेलिंगटन
10 नवंबर 2026तीसरा वनडेहेमिल्टन
13 नवंबर 2026चौथा वनडेमाउंट माउंगानुई
15 नवंबर 2026पांचवां वनडेमाउंट माउंगानुई
19-23 नवंबर 2026पहला टेस्टवेलिंगटन
27 नवंबर-1 दिसंबर 2026दूसरा टेस्टक्राइस्टचर्च

इस सीरीज से पहले दुनिया भर के क्रिकेट फैंस की नजर सेलेक्शन पर भी रहेगी, क्योंकि जिस तरह से आईपीएल 2026 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने प्रदर्शन किया है, उसे देखते हुए माना जा रहा है कि वह टीम इंडिया में जल्द ही शामिल हो सकते हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930