नई दिल्ली। पूरा देश इस समय दीवाली की रोशनी में डूबा है। हर किसी ने इस त्योहार पर जमकर जश्न मनाया। भारतीय क्रिकेटर भी इसमें पीछे नहीं रहे। हर किसी ने अपने अलग अंदाज में दीपोत्सव का स्वागत किया। किसी ने बड़ी धूमधाम से तो किसी ने सादगी से इस त्योहार को सेलिब्रेट किया।
8 नवंबर को पूरे देश में रोशनी का त्योहार दिवाली बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इस खास मौके पर आम लोगों के साथ-साथ भारत के जाने-माने क्रिकेटर्स ने भी अपने परिवार और दोस्तों के साथ खूब जश्न मनाया। इन स्टार खिलाड़ियों के दिवाली मनाने के अंदाज और उनकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर उनके फैंस बेहद खुश हैं। अभिषेक शर्मा, धोनी से लेकर सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की है।
साक्षी धोनी ने शेयर की फोटोज
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने परिवार के साथ बहुत ही सादगी और प्यार से दिवाली मनाई। साक्षी धोनी की शेयर की गई तस्वीरों में धोनी हल्के हरे रंग के कुर्ते में दिख रहे हैं और साक्षी काले रंग की पारंपरिक ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फोटो में धोनी, उनकी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा माथे पर तिलक लगाए मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।
अभिषेक शर्मा ने फैमिली के साथ मनाई दिवाली
टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने भी अपने परिवार के साथ दिवाली मनाई। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। फोटोज में अभिषेक पर्पल कलर की ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आ रहे हैं। अभिषेक का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। अभिषेक हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे।
सचिन तेंदुलकर ने पत्नी के साथ की पूजा
सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर के साथ बहुत ही शांत और भक्ति भाव में नजर आ रहे हैं। दिवाली के मौके पर दोनों ने घर पर लक्ष्मी पूजन किया है, जिसमें वे हाथ जोड़कर भगवान की प्रार्थना कर रहे हैं। उनके आगे पूजा की थाली, फल, फूल और दीये रखे हुए हैं, जो इस पारंपरिक और पावन माहौल को और भी खास बना रहे हैं।
सुरेश रैना ने भी शेयर की तस्वीरें
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने अपनी पत्नी प्रियंका के साथ बहुत धूमधाम से दिवाली मनाई। इस मौके पर रैना काले रंग के कुर्ते में और उनकी पत्नी बैंगनी रंग की ड्रेस में एक सुंदर पेंटिंग के आगे खड़े होकर फोटो खिंचवाते नजर आए। रैना ने सभी को दिवाली की बधाई देते हुए लिखा कि यह त्योहार हर घर में खुशी और प्यार ले आए, और सबको अच्छी सेहत और प्यारी यादें मिले।
श्रेयस अय्यर का भी दिखा स्टाइलिश लुक
भारतीय बल्लेबाज और टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बहुत ही शानदार और स्टाइलिश तरीके से दिवाली मनाई। इस मौके पर उन्होंने ऑफ-व्हाइट रंग का कुर्ता और नेहरू जैकेट पहनकर अपनी कुछ बेहतरीन तस्वीरें शेयर कीं, जिनके पीछे गेंदे के फूलों की बहुत सुंदर सजावट नजर आ रही थी। अय्यर ने अपनी इन तस्वीरों के जरिए सभी फैंस को दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दीं।



















