तीसरे अनऑफ़िशियल टेस्ट पर टीम इंडिया ने दबदबा बना लिया है. दूसरे दिन स्टंप्स तक न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 36 रन पर दो विकेट खो दिए हैं. इससे पहले इंडिया ए ने अपनी पहली पारी 464 रन बनाकर घोषित की. पहले दो दिन के खेल के बाद कीवी टीम अभी 428 रनों से पीछे है. 

इंडिया ए के लिए पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने शतक लगाया था और साई सुदर्शन ने 88 रन की पारी खेली थी. उनके बाद दूसरे दिन तिलक वर्मा और वाशिंगटन सुंदर ने अपने बल्ले का जादू चलाया और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया. इंडिया ए ने 464 रन पर अपनी पारी घोषित की, तिलक वर्मा 81 रन और वाशिंगटन सुंदर 50 रन बनाकर नाबाद लौटे. दोनों के बीच नाबाद 114 रनों की पार्टनरशिप हुई.

न्यूजीलैंड ने किया 9 गेंदबाजों का इस्तेमाल

क्रिकेट मैच में आमतौर पर 5-6 गेंदबाज ही बॉलिंग करते हैं. मगर तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ए की तरफ से 9 खिलाड़ियों ने हाथ में गेंद थामी, लेकिन विकेट के लिहाज से कोई भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाया. कीवी टीम ने 9 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, जिनमें से जैक गिब्सन ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए.

तिलक और सुंदर चमके

दूसरे दिन का खेल शुरू होने के कुछ देर बाद ही साई सुदर्शन 88 रन बनाकर आउट हो गए थे. कप्तान ध्रुव जुरेल ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था, लेकिन वह भी शतक पूरा नहीं कर पाए और 71 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे. रवींद्र जडेजा भी यह मैच खेल रहे हैं, जिन्होंने 25 रनों का योगदान दिया.

350 के स्कोर पर इंडिया ए ने अपना पांचवां विकेट खो दिया था. उसके बाद तिलक वर्मा और वाशिंगटन सुंदर ने सुनिश्चित किया कि टीम का स्कोर 450 के भी पार चला जाए. दोनों अर्धशतक लगाकर नाबाद लौटे. इससे पहले यशस्वी जायसवाल ने ओपनिंग करते हुए 102 रन की पारी खेली थी. यह जायसवाल का इस सीरीज में लगातार दूसरा शतक था.

प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी

प्रसिद्ध कृष्णा कई हफ्तों के बाद टीम इंडिया में वापस आए हैं. उन्होंने आते ही अच्छी फॉर्म के संकेत दिए. दरअसल पहली पारी में अब तक न्यूजीलैंड ए के दोनों बल्लेबाजों को कृष्णा ने ही आउट किया है. अब तक उन्होंने 5 ओवर में 12 रन देकर दो विकेट झटके हैं.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30