नई दिल्ली, अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा व स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को अपनी फिटनेस साबित करनी होगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने साफ कर दिया है कि अंतिम एकादश में जगह से पहले उन्हें सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से फिटनेस क्लियरेंस हासिल करना होगा। हार्दिक को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल तो किया गया है, लेकिन उनके नाम के साथ फिटनेस संबंधी शर्त भी जोड़ी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक मंगलवार को बंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे और सीरीज शुरू होने से पहले वहां एक सप्ताह से अधिक समय बिताएंगे। इस दौरान 32 वर्षीय ऑलराउंडर को फिटनेस ड्रिल, फिजिकल असेसमेंट से गुजरना होगा। सभी मानकों पर खरा उतरने के बाद ही उन्हें खेलने की मंजूरी मिलेगी। इसके बाद ही अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में उनकी उपलब्धता पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। हार्दिक का आखिरी वनडे मुकाबला आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ था। वहीं, पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को भी बीसीसीआई ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करने के लिए कहा है।

रोहित आईपीएल 2026 के दौरान हैमस्ट्रिंग चोट से जूझ रहे थे। इसी कारण अफगानिस्तान सीरीज के लिए घोषित भारतीय टीम में उनके नाम के आगे भी फिटनेस संबंधी शर्त लगाई गई है। हालांकि मुंबई इंडियंस के हैड कोच महेला जयवर्धने ने हाल ही में दावा किया था कि रोहित पूरी तरह फिट हैं। जयवर्धने के मुताबिक रोहित को चोट से उबरने के लिए पर्याप्त समय दिया गया था और मेडिकल टीम ने उन्हें 100 प्रतिशत फिट माना है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आईपीएल में रोहित का इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल टीम की रणनीति का हिस्सा था, इसका उनकी फिटनेस से कोई संबंध नहीं था। जयवर्धने ने कहा कि मुंबई इंडियंस अपनी टीम की जरूरतों के हिसाब से फैसले लेती है और रोहित हमेशा टीम की मांग के अनुसार खुद को ढालते हैं।

भारत-अफगानिस्तान में वनडे सीरीज 13 जून से
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 13 जून से धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में शुरू होगी। दूसरा मुकाबला 17 जून को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि तीसरा और अंतिम वनडे 20 जून को चेन्नई में आयोजित होगा।
भारतीय वनडे टीम— शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा*, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या*, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930