Kalki 2: प्रभास स्टारर ‘कल्कि 2898 AD’ के दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी गुड न्यूज है. फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन ने बहुप्रतीक्षित सीक्वल ‘कल्कि 2’ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

अगले महीने से फिर शुरू होगी शूटिंग

Aakashavaani की रिपोर्ट के मुताबिक, डायरेक्टर नाग अश्विन ने बताया कि ‘कल्कि 2’ पर काम शुरू हो चुका है. फिल्म की टीम इस समय शूटिंग की तैयारियों में जुटी हुई है. उन्होंने कहा कि अगले महीने से फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू की जाएगी और इसे जल्द पूरा करने की कोशिश की जाएगी.

नाग अश्विन के इस बयान से साफ है कि मेकर्स फिल्म को लेकर पूरी तरह तैयार हैं और जल्द से जल्द इसे दर्शकों के सामने लाना चाहते हैं.

दिसंबर 2027 में रिलीज हो सकती है फिल्म

Pinkvilla की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ‘कल्कि 2’ को दिसंबर 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि फिल्म की शूटिंग अगले साल अप्रैल तक पूरी हो सकती है.

हालांकि, शूटिंग खत्म होने के बाद फिल्म को रिलीज होने में समय लग सकता है. इसकी वजह यह है कि ‘कल्कि 2’ में बड़े स्तर के विजुअल इफेक्ट्स (VFX), एक्शन सीक्वेंस और भविष्य की दुनिया को दिखाया जाएगा. ऐसे में मेकर्स पोस्ट-प्रोडक्शन पर खास ध्यान देना चाहते हैं, ताकि दर्शकों को शानदार सिनेमाई अनुभव मिल सके.

प्रभास के लिए होंगे पहले से बड़े एक्शन सीन

फिल्म की कहानी को लेकर मेकर्स ने अभी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है. हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो ‘कल्कि 2’ में दर्शकों को पहले भाग से भी ज्यादा बड़े स्तर की लड़ाई और एक्शन देखने को मिलेगा.

सूत्रों के मुताबिक, प्रभास के किरदार के लिए कई बड़े एक्शन सीन तैयार किए जा रहे हैं, जिन पर काम भी शुरू हो चुका है. कहा जा रहा है कि इस बार फिल्म का स्केल पहले से कहीं ज्यादा बड़ा होगा और दर्शकों को जबरदस्त एक्शन के साथ कई रोमांचक पल देखने को मिलेंगे.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930