नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एयर इंडिया के तीन विमान क्षतिग्रस्त हो गए. सूत्रों ने बताया कि रविवार (7 जून) शाम को अचानक आई तेज आंधी और बारिश के कारण एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर खड़े ग्राउंड सपोर्ट उपकरण अपनी जगह से खिसक कर विमानों से टकरा गए.

एयरपोर्ट से जु़ड़े आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, शाम करीब 4:40 बजे तेज हवाएं चलीं. इसी दौरान एक स्टेप लैडर और एक ट्रेस्टल (मेंटेनेंस प्लेटफॉर्म) अपनी जगह से हटकर एयर इंडिया के तीन विमान से टकरा गए. घटना के बाद तत्काल विमानों को जांच और मरम्मत के लिए ग्राउंड कर दिया गया.

आधिकारिक सूत्र ने बताया कि एक विमान को ज्यादा नुकसान हुआ है और उसकी मरम्मत में कुछ दिन लग सकते हैं. लेकिन बाकी दो विमान इस हफ्ते के भीतर फिर से उड़ान सेवा में लौट सकते हैं.

घटना के बाद सवाल उठ रहा है कि तूफान से पहले कोई मौसम चेतावनी क्यों नहीं जारी की गई. हालांकि, सामान्य तौर पर ऐसे खराब मौसम की सूचना पहले मिलती है, जिससे एयरपोर्ट पर मौजूद सीढ़ियों, ट्रेस्टल और अन्य उपकरणों को सुरक्षित कर दिया जाता है ताकि तेज हवाओं में खिसककर विमानों को नुकसान न पहुंचाएं. हालांकि इस ताजा घटना ने एक बार फिर एयरपोर्ट पर मौसम पूर्वानुमान प्रणाली और ग्राउंड हैंडलिंग उपकरणों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930