भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली टी20 सीरीज से पहले इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा कदम उठाया है। भारतीय फैंस सीरीज को ज्यादा से ज्यादा देख सकें, इसके लिए उसने मैचों की टाइमिंग बदल दी है। आपको बता दें कि पहले इंग्लैंड और भारत के बीच खेले जाने वाली टी20 सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार रात 11:00 बजे से शुरू होने वाले थे।
बदल दी गई मैच की टाइमिंग
भारत में टी20 मैच 11 बजे तक खत्म हो जाते हैं। ऐसे में 11 बजे से बाद फैंस को इंटरेक्ट करना मुश्किल हो सकता था। ऐसे में भारतीय क्रिकेट फैंस की ज्यादा से ज्यादा व्यूअरशिप हासिल करने के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने मैचों की टाइमिंग बदल दी। अब ये सभी मुकाबले रात 10:00 बजे से शुरू होंगे।
आपको बता दें कि टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 1 जुलाई को चेस्टर-ले-स्ट्रीट में होगा। इसके बाद मैनचेस्टर में भारतीय टीम 4 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ उतरेगी। 7 जुलाई को नॉटिंघम में तीसरा मुकाबला होगा, जबकि चौथा मैच 9 जुलाई को ब्रिस्टल में खेला जाएगा। 11 जुलाई को साउथहैंपटन में सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा।
इसके बाद टीम इंडिया तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी, जो बर्मिंघम, कार्डिफ़ और लंदन में खेले जाएंगे। तीनों मुकाबलों में से पहला और तीसरा मैच 3:30 बजे से शुरू होगा, जबकि कार्डिफ़ वाला वनडे मुकाबला 5:30 बजे से शुरू होगा।
श्रेयस संभालेंगे टीम की कमान
आपको बता दें कि सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। टीम इंडिया की कप्तानी में बड़ा बदलाव हुआ है और सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को कप्तान बना दिया गया है, जबकि सूर्य को टीम में भी जगह नहीं मिली है। इसके अलावा इस दौरे पर हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ी भी नहीं जाएंगे। टीम में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री हो गई है, जबकि प्रिंस यादव को भी मौका दिया गया है।
इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया
वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, नितीश रेड्डी, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह।



















