Virat-Anushka in Vrindavan : इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 की हार के बाद भारतीय टीम के अधिकांश खुलदी भारत लौट आए हैं। टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी वापिस भारत आ चुके हैं। देश लौटने के बाद उन्होंने गुरु पूर्णिमा से पहले अनुष्का संग वृंदावन जाकर आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया। 

सड़क पर नंगे पांव चलकर पहुंचे प्रेमानंद जी के पास 
अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा संग विराट कोहली के साथ वृन्दावन की गलियों में प्रेमानंद महाराज जी का आशीर्वाद लेने पहुंचे। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में दोनों नंगे पैर श्रद्धा के साथ आश्रम की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। 

भारी बारिश की वजह वृन्दावन की सड़को में पानी भर गया है। इसके बावजूद भी विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का ने इसकी परवाह नहीं की। वह पानी से भरे रास्तों और गड्डों को पार करते हुए प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने श्रद्धापूर्वक उनका आशीर्वाद लिया। 

हर समय अनुष्का का हाथ थामे नजर आए विराट कोहली 
बारिश के कारण फिसलन भरे रास्तों पर विराट कोहली पूरे समय पत्नी अनुष्का शर्मा का हाथ थामे नजर आए। इस दौरान दोनों को देखकर बड़ी संख्या में प्रशंसक उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उत्साहित हो गए। हालांकि, उनकी सुरक्षा टीम ने लोगों से रास्ता खाली रखने और व्यवस्थित रहने की अपील की, ताकि वे आसानी से आगे बढ़ सकें।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930