ओडिशा – बरगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां 5 लोगों ने एक युवक को बेरहमी से पीटने के बाद उसे मृत समझकर सुनसान इलाके में स्थित एक कुएं में फेंक दिया गया था. युवक गहरे कुएं में अंदर चार दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जूझता रहा, लेकिन उसने हार नहीं मानी और चार दिनों की जद्दोजहद के बाद पांचवे दिन अंततः जिंदगी की जंग जीतकर वापस लौट आया है.

एक सूनसान कुएं से जीवित अवस्था में बाहर निकाले गए युवक की पहचान पद्मपुर उपखंड के पुरेना गांव निवासी तुलसीराम बरिहा के रूप में हुई है. जानलेवा हमले करने के बाद युवक को आरोपियों में मरा हुआ समझकर कूएं के धकेल दिया था, लेकिन इसे कुदरत का चमत्कार ही कहेंगे कि युवक को चार दिनों के बाद कुएं ले जिंदा बाहर निकाल लिया गया.

वारदात के चार दिनों तक भूखे-प्यासे कुएं के भीतर से मदद की गुहार लगाता रहा युवक

मामला बिजेपुर ब्लॉक के समलाईपदार नर्सरी क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक रविवार तड़के करीब 3 बजे पांच लोगों ने युवक की कथित तौर पर पिटाई की और उसे मृत समझकर कुएं में फेंककर फरार हो गए थे. गहरे कुएं में फंसा युवक जीवित था और वारदात के चार दिनों तक भूखे-प्यासे कुएं के भीतर से मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं पहुंचा. 

पांचवें दिन कुएं से चिल्लाने की आवाज सुन ग्रामीण ने रेस्क्यू के लिए पुलिस को बुलाया

रिपोर्ट के मुताबिक बीते गुरुवार को एक ग्रामीण लकड़ी इकट्ठा करने के लिए कुएं के पास पहुंचा तो उसे कुएं से किसी के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी. इसके बाद ग्रामीण ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को मामले की सूचना दी. मौके पर पहुंची टीम ने रेस्क्यू कर युवक को बाहर निकाला और इलाज के लिए बिजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा.

तीन दिन पहले थाने में दर्ज कराई गई थी कुएं से जिंदा युवक के लापता होने की शिकायत

प्राथमिक जानकारी के अनुसार युवक के लापता होने की शिकायत तीन दिन पहले पद्मपुर थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. फिलहाल, पुलिस हत्या के प्रयास समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम और आरोपियों की भूमिका से पर्दा उठ सकेगा.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930