What's Hot

मुंबई: मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन ( Mumbai Local News ) में सनसनीखेज घटना सामने आई है। लोकल ट्रेन में सीट को लेकर एक युवक को कुछ लोगों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। इस मामले में जीआरपी ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मारपीट की यह घटना गुरुवार सुबह छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से खोपोली जा रही ट्रेन में हुई थी।

क्या है पूरा मामला?
कर्जत जीआरपी के अधिकारी ने बताया कि चलती मुंबई लोकल ट्रेन में सीट को लेकर झगड़ा हुआ था। एक युवक को पहले कुछ लोगों ने मिलकर पीटा था। बाद में आरोपियों ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। अधिकारी ने बताया कि ट्रेन वांगानी रेलवे स्टेशन पार कर चुकी थी। तभी उस युवक के साथ कुछ अन्य युवकों की लगेज कंपार्टमेंट में सीट पर बैठने को लेकर बहस शुरू हो गई थी। यह झगड़ा मारपीट में बदल गया।

मुंबई के मस्जिद बंदर का रहने वाला है युवक
अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने युवक के पेट में चाकू घोंप दिया था। वह चाकू से किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया है और अभी उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित की पहचान सतीश पाठक (26) के रूप में हुई है, जो मुंबई के मस्जिद बंदर का रहने वाला है। घटना के बाद कर्जत जीआरपी ने मामले की तफ्तीश शुरू की। आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी खंगाले गए और लोगों से पूछताछ की गई। कई घंटों की मेहनत के बाद जीआरपी शुरुआत में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफल रही।

पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा
इन आरोपियों की पहचान इमरान इदरीस अंसारी (18) और करण कन्हैयालाल अग्रवाल (22) के रूप में हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि गुप्त जानकारी के आधार पर की गई कार्रवाई में जीआरपी आरोपियों को पकड़ पाई। हालांकि, एक युवक तब फरार हो गया था। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जीआरपी ने अपनी कार्रवाई को और तेज कर दिया था। हालांकि, जीआरपी तीसरे आरोपी को भी हिरासत में लेने में सफल रही है। तीसरा आरोपी नाबालिग है और उसे फिलहाल बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930