नेशनल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में अमेरिका और ईरान के बीच बनी सहमति का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि इससे क्षेत्र में शांति और स्थिरता कायम होगी। श्री मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, मैं पश्चिम एशिया में संघर्ष समाप्त करने के संबंध में अमेरिका और ईरान के बीच हुई समझ का स्वागत करता हूं जिसने विश्व भर में गंभीर आर्थिक व्यवधान उत्पन्न किया है और अनेक देशों में जनहानि का कारण बना है। 

उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों पक्षों के बीच बनी सहमति से क्षेत्र में शांति स्थापित होगी और नौवहन तथा व्यापार की स्वतंत्रता सुनिश्चित होगी। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘ भारत को आशा है कि इस समझ के कार्यान्वयन से क्षेत्र में शांति और स्थिरता की पुनर्स्थापना में सहायता मिलेगी तथा नौवहन और व्यापार की स्वतंत्रता सुनिश्चित होगी। हम आशा करते हैं कि शेष मुद्दों पर विचार-विमर्श एक टिकाऊ अंतिम समझौते तक पहुंचेगा।

वहीं भारत ने अपने आधिकारिक बयान में इस बात को रेखांकित किया है कि पश्चिम एशिया के इस संकट ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया था। इस टकराव की वजह से दुनिया भर में व्यापारिक गतिविधियां ठप पड़ गई थीं, सप्लाई चेन टूट गई थी और वैश्विक स्तर पर गंभीर आर्थिक मंदी का माहौल बन गया था। इस युद्ध की आग में न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि कई अन्य देशों के निर्दोष नागरिकों को भी अपनी जान गंवानी पड़ी है। इसलिए इस संघर्ष का रुकना बेहद जरूरी था।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930