सोने-चांदी की कीमतों में इस हफ्ते बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, आज शनिवार, 14 नवंबर को सुबह दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,37,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,26,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 1,03,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखा। इसके अलावा, चांदी का भाव 1,95,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर दिखाई दिया।
1 हफ्ते में करीब 6000 रुपये टूट गया सोना
सोने की कीमतों में बीते एक हफ्ते में करीब 6000 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। बीते शनिवार 7 नवंबर को दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,43,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। आज यह भाव गिरकर 1,37,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इस तरह एक हफ्ते में सोने की कीमतों में 5,830 रुपये की गिरावट आई है।
चांदी में 10,000 रुपये की गिरावट
चांदी की कीमतों में भी बीते एक हफ्ते में बड़ी गिरावट आई है। बीते शनिवार 7 नवंबर को चांदी का घरेलू हाजिर भाव 2,05,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर था। आज यह भाव गिरकर 1,95,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है। इस तरह एक हफ्ते में चांदी की कीमत में 10,000 रुपये की गिरावट आई है।
क्यों गिरे सोने-चांदी के भाव?
अमेरिका में उम्मीद से अधिक महंगाई ने दिसंबर में यूएस फेड रेट हाइक की संभावनाओं को बढ़ा दिया है। ब्याज दर में बढ़ोतरी से निवेशक बिना ब्याज वाले एसेट सोने से निकलकर ट्रेजरी बॉन्ड जैसे निवेश विकल्पों की तरफ जा सकते हैं। इसी डर के चलते सोने की कीमतों में गिरावट आई है। अक्टूबर में अमेरिकी खुदरा महंगाई 0.4 फीसदी बढ़ी है। जबकि बाजार का अनुमान 0.3 फीसदी का था। दूसरी तरफ वैश्विक स्तर पर सोना 4,000 डॉलर के स्तर से नीचे ट्रेड कर रहा है।

















