करनाल : करनाल STF ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। दरअसल STF टीम ने एक ऐसे बदमाश को गिरफ्तार किया है, जो कुरुक्षेत्र में एक डॉक्टर की हत्या की वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार STF ने आरोपी के कब्जे से दो ऑटोमैटिक गन और 25 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने कई अहम खुलासे किए, जिसके आधार पर पुलिस ने उसके दो अन्य साथियों आशु और विकास को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि आरोपी और उसके साथी काला राणा गैंग से जुड़े हुए हैं और फिरौती मांगने का काम करते थे। यदि कोई व्यक्ति उनकी मांग पूरी नहीं करता था तो उसे डराने-धमकाने के लिए फायरिंग की घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपी शुभम से पूछताछ के दौरान ये भी खुलासा हुआ कि इन्होंने पहले पंजाब के कपूरथला, लुधियाना, मोहाली, फगवाड़ा में भी गोलियां चलाई हुई थी।

पुलिस के अनुसार, शुभम कुरुक्षेत्र में एक डॉक्टर की हत्या करने की योजना बना रहा था, लेकिन इससे पहले ही STF ने उसे दबोच लिया। तीनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई है। अब उन्हें अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। अगर इनका कोई और साथी है तो उसे भी जल्द से जल्द पकड़ा जाए।    

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930