बलौदाबाजार । छत्तीसगढ़ में शराब कारोबार से जुड़ी कथित अनियमितताओं की जांच के बीच शनिवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की संयुक्त टीम ने बलौदाबाजार में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने शहर के कान्हा विहार स्थित शराब कारोबारी अहिंदर के ठिकाने पर छापा मारकर दस्तावेजों की जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार, सुबह से ही अधिकारी परिसर में मौजूद रहकर शराब कारोबार से जुड़े रिकॉर्ड, वित्तीय लेन-देन और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की गहन पड़ताल कर रहे हैं। कार्रवाई के दौरान कारोबार में इस्तेमाल किए जाने वाले वाहनों से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की गई।

सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसियां शराब की खरीद-बिक्री, परिवहन व्यवस्था और आर्थिक गतिविधियों से जुड़े पहलुओं पर विशेष ध्यान दे रही हैं। टीम ने कई अहम दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं और संबंधित लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

बताया जा रहा है कि प्रदेश में शराब कारोबार और उससे जुड़ी शिकायतों की जांच EOW और ACB द्वारा लगातार की जा रही है। इसी क्रम में बलौदाबाजार में यह कार्रवाई की गई।

फिलहाल जांच जारी है और अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई से जुड़े तथ्यों और संभावित अनियमितताओं का खुलासा होने की संभावना है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930