What's Hot

रायुपर, 132 वर्षों के गौरवशाली इतिहास को समेट, अखिल भारतीय कूर्मी क्षत्रिय महासभा ने संगठन की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। महासभा ने छाया वर्मा को महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। समाज के प्रति उनके समर्पण और सांगठनिक कौशल को देखते हुए उन्हें यह पद सौंपा गया हैं।

संगठन को मिलेगी नई मजबूती

अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा भारत के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित सामाजिक संगठनों में से एक है । महासभा को विश्वास है कि छाया वर्मा की कार्यकुशलता और योग्यता से महिला प्रकोष्ठ और अधिक सशक्त बनेगा ।

स्वास्थ्य और समाज सेवा का अद्भुत संगम

अपनी इस नई सामाजिक जिम्मेदारी के साथ-साथ छाया वर्मा स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। छाया वर्मा विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों (National Health Programs) के साथ-साथ WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन), UNICEF (यूनिसेफ), और NACO (नाको) जैसे बड़े अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के दिशा-निर्देशों के तहत पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से कार्य कर रही हैं। इसके अतिरिक्त, वे एक समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता (Social Activist) के रूप में भी समाज में सक्रिय हैं और सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियानों को जमीनी स्तर पर पहुंचाने तथा उन्हें सफल बनाने में लगातार जुटी हुई हैं।

बधाइयों का तांता

छाया वर्मा की इस नियुक्ति पर अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, सदस्यों और शुभचिंतकों ने बधाई दी हैं बधाई देने वालों में मुख्य रूप से: अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, प्रदेश महासचिव डॉ जयप्रकाश वर्मा, राष्ट्रीय सचिव अंबिका चंद्रवंशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (पूर्व राज्य मंत्री) पूनम चंद्राकर, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा, महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव डॉ. सरोज चंद्राकर, महिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.जश्मी चंद्राकर, महिला राष्ट्रीय सचिव गीता वर्मा, महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पटेल, महिला राष्ट्रीय महासचिव लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार कश्यप,प्रदेश सचिव स्वाति कौशिक , प्रदेश मीडिया प्रभारी शुभम वर्मा, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलाध्यक्ष रेवती चंद्रा, महिला प्रकोष्ठ महासमुंद जिलाध्यक्ष निरंजना चंद्राकर, प्रदेश सचिव वतन चंद्राकर,बलौदाबजार जिलाध्यक्ष डोमन वर्मा, मुंगेली जिला अध्यक्ष विद्यानंद चंद्राकर,बिलासपुर जिला अध्यक्ष राजीव रतन सिंह महासमुंद जिला अध्यक्ष द्रोण चंद्राकर, कवर्धा जिला अध्यक्ष मुरली चंद्राकर, कवर्धा युवा संगठन के जिला अध्यक्ष रामगोपाल वर्मा, कवर्धा जिला अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) सदभावना वर्मा, युवा संगठन महासमुंद जिला अध्यक्ष प्रांशु चंद्राकर, बेमेतरा जिला युवा अध्यक्ष प्रज्जवल वर्मा, युवा संगठन महासमुंद जिला महासचिव ईश्वर चंद्राकर, लता चंद्राकर, उषा वर्मा, विजय वर्मा, आलोक वर्मा, गीता वर्मा, भारती वर्मा, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, गोपाल वर्मा आदि ने बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930