Giridih -अपने घर से ससुराल जा रहे युवक से रिवाल्वर की नोक पर 1.20 लाख व मोबाइल की छिनतई का मामला सामने आया है. सूचना मिलते ही गांडेय पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है. घटना गिरिडीह जामताड़ा मुख्य मार्ग पर कोयरीडीह मोड़ के पास की है. जानकारी के अनुसार बेंगाबाद थाना क्षेत्र के महतो डीह निवासी मो रुस्तम अंसारी (पिता डॉ खलील) घर से नगदी लेकर अपनी बाइक जेएच 11 वाई 5850 से अपने ससुराल बनसिमी जा रहा था.

सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस

इसी क्रम में महेश मुंडा चौक से कुछ दूर आगे कोयरी डीह मोड़ के पास सुनसान स्थान पर बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने ओवरटेक किया और रिवाल्वर की नोक पर नगदी 1.20 लाख, मोबाइल एवं बाइक की चाभी छीनकर फरार हो गये. अचानक घटित घटना के बाद भुक्तभोगी मो रुस्तम ने किसी तरह अपने रिश्तेदारों को इसकी सूचना दी. इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. सूचना मिलते ही गांडेय थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी, एसआई संतोष कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और घटना का जायजा लिया. पुलिस जांच पड़ताल करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30