Indra Kumar On Dhamaal 4: करीब 20 सालों से धमाल फ्रेंचाइजी दर्शकों को हंसी और एंटरटेनमेंट का फुल डोज देती आ रही है. अपनी मजेदार कॉमेडी, धांसू एडवेंचर और यादगार किरदारों की वजह से यह ड्रामा हर उम्र के लोगों की फेवरेट बनी हुई है. अब धमाल 4, 10 जुलाई को थियेटर्स में दस्तक देने के लिए तैयार है. इसी बीच डायरेक्टर इंद्र कुमार ने कॉमेडी फिल्म को कई दिलचस्प बातें शेयर कीं.
Director Indra Kumar On Dhamaal 4: धमाल 4 पर क्या बोले डायरेक्टर इंद्र कुमार
इंद्र कुमार ने पिंकविला संग बात करते हुए कहा, “यह मेरे लिए एक शानदार फ्रेंचाइजी है, क्योंकि इसमें बेहतरीन कलाकार हैं. मुझे अलग-अलग जॉनर में काम करने और बड़े-बड़े प्रोजेक्ट एक्सप्लोर करने और हर बार कुछ बड़ा करने का मौका मिलता है.” उन्होंने आगे कहा, मुझे लगता है कि धमाल की सबसे बड़ी ताकत इसकी फैमिली एंटरटेनमेंट वैल्यू है. लोग इसे पूरे परिवार के साथ बैठकर एंजॉय कर सकते हैं. दर्शक थिएटर में हंसने और मजेदार समय बिताने आते हैं, इसलिए उन्हें भरपूर कॉमेडी देना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है.”



















