जालंधर/चंडीगढ़-विजिलेंस ब्यूरो ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, भोगपुर (जिला जालंधर) में तैनात इंस्पैक्टर रजनीश रामपाल तथा जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, जालंधर के कार्यालय में तैनात जूनियर ऑडिटर मानव भनोट को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई जिला संगरूर के तहसील सुनाम स्थित चीमा मंडी निवासी एक व्यक्ति द्वारा मुख्यमंत्री की एंटी करप्शन एक्शन लाइन पोर्टल पर दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई है।

उन्होंने बताया कि शिकायत की जांच के दौरान यह पाया गया कि आरोपी रजनीश रामपाल ने शिकायतकर्त्ता की शेलर में फसल वर्ष 2025-26 के लिए कस्टम मिलिंग हेतु आवंटित धान के भंडारण कार्य को पूरा कराने के बदले पहली किश्त के रूप में 50,000 रुपए रिश्वत ली थी। इसके बाद उसने अपने लिए तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, भोगपुर में तैनात ए.एफ.एस.ओ. गुरविंदर सिंह के नाम पर दूसरी किश्त के रूप में 20,000 रुपए और ले लिए थे।

उन्होंने बताया कि आरोपी मानव भनोट, जूनियर ऑडिटर ने भी शिकायतकर्त्ता की शैलर में धान भंडारण की प्रक्रिया पूरी कराने के बदले अपने लिए तथा जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, जालंधर के नरिंदर सिंह के नाम पर 50,000 रुपए रिश्वत के तौर पर प्राप्त किए थे। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्त्ता द्वारा उपलब्ध कराई गई वीडियो रिकॉर्डिंग्स में दोनों आरोपियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि हुई है।

इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो ने जालंधर में आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया करवाया है। जांच के दौरान अन्य संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की भी पड़ताल की जाएगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31