कल तक सोनिया गांधी एक ऐसी शख्सियत थीं, जिनके व्यक्तित्व पर रहस्य का आवरण छाया हुआ था। वह अपनी निजता की रक्षा कुछ उसी दृढ़ता से करती थीं, मानो कोई व्यक्ति देश के गोपनीय राकाों की हिफाजत कर रहा हो। लेकिन उनकी पुस्तक ‘बिलांगिंग : जर्नी ऑफ लव’ के प्रकाशन के बाद सोनिया के जीवन के शुरुआती दौर, इटली में बिताए दिनों, प्रेम और राजीव गांधी के साथ विवाह की कहानी के कई आत्मीय पहलू सामने आए हैं। लेकिन असली सवाल यहीं से उठता है। यदि पाठकों को उम्मीद थी कि यह पुस्तक गांधी परिवार की राजनीतिक विरासत के रहस्यों से पर्दा उठाएगी, सत्ता के केंद्र में रही महिला के व्यक्तित्व को करीब से समझने का अवसर देगी, उसकी राजनीतिक विरासत का निष्पक्ष आकलन करेगी अथवा भारतीय राजनीति के कुछ सबसे अंधकारमय अध्यायों की व्याख्या करेगी, तो उन्हें इन सवालों के जवाब पंक्तियों के बीच तलाशने होंगे। पुस्तक में एक महिला, उसकी भावनाओं और स्मृतियों का चित्रण तो है लेकिन राजनेता सोनिया कहां हैं? सत्ता में उनकी भूमिका का लेखा-जोखा कहां है?

अब आत्मकथा के माध्यम से उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी है लेकिन अपने तरीके से। उनका कहना है कि यह एक निजी संस्मरण है, राजनीतिक पुस्तक नहीं। यह अंतर महत्वपूर्ण है। किसी व्यक्ति के निजी संस्मरण को सार्वजनिक जांच-पड़ताल का दस्तावेज बनाने की अपेक्षा करना भी उचित नहीं होगा। फिर भी सवाल उठता है कि यह पुस्तक सोनिया गांधी के व्यक्तित्व के बारे में क्या बताती है? उस राजनेता के बारे में क्या जानकारी देती है, जो सार्वजनिक जीवन में अपनी छवि को बेहद संभालकर रखती रही हैं? कांग्रेस की सबसे लंबे समय तक प्रभावशाली राजनीतिक नेतृत्वकत्र्ता रहीं सोनिया ने 2004 से 2014 तक यू.पी.ए.-1 और यू.पी.ए.-2 के दौरान तमाम अहम फैसलों में निर्णायक भूमिका निभाई, जबकि उन्होंने कभी कोई संवैधानिक पद नहीं संभाला। क्या उनका राजनीतिक इतिहास ऐसे अनेक अनसुलझे और अनुत्तरित सवालों से भरा नहीं है? क्या उन्होंने अपनी कहानी सुनाई है या इतिहास का वह संस्करण प्रस्तुत किया है, जिसे वह आने वाली पीढिय़ों की स्मृति में सुरक्षित रखना चाहती हैं? क्या पारिवारिक तस्वीरों का एलबम खोलने की कीमत राजनीतिक जवाबदेही के दस्तावेज को बंद रखकर चुकाई गई है? कोई भी राजनीतिक परिवार अपनी उपलब्धियों का श्रेय तो नहीं ले सकता लेकिन अपनी विफलताओं के लिए सुविधानुसार दूसरों को जिम्मेदार ठहराता रहे।

क्या यह वास्तव में आत्मकथा है, विरासत को संवारने का सुनियोजित प्रयास या राजनीतिक नुकसान की भरपाई की कवायद? जिस परिवार ने भारत की राजनीतिक विरासत पर इतना बड़ा दावा किया है, उसके संदर्भ में पुस्तक में सामने आए खुलासों से कहीं अधिक महत्वपूर्ण वे बातें हो सकती हैं, जिनका उल्लेख नहीं किया गया है। जब आपातकाल कांग्रेस के लिए चुनावी त्रासदी साबित हुआ, तब संजय गांधी को इसका खलनायक बताया गया, जिन्होंने अपनी मां इंदिरा गांधी को गलत रास्ते पर डाल दिया था। जब परिवार के भीतर रिश्तों में दरार आई, तब मेनका गांधी को महत्वाकांक्षी और परेशानी खड़ी करने वाली बहू के रूप में पेश किया गया, जो घर छोड़कर चली गईं। शाहबानो प्रकरण में राजीव गांधी के फैसले का बचाव करते हुए सोनिया एक बीच का रास्ता अपनाती हैं। उनके अनुसार-रूढि़वादी मुस्लिम नेतृत्व के दबाव के बावजूद राजीव ने धार्मिक स्वतंत्रता और लैंगिक न्याय के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की थी। भले ही इस फैसले ने कांग्रेस के धर्मनिरपेक्षता के वैचारिक दावे को चुनावी गणित तक सीमित कर दिया हो।

इससे भी अधिक चौंकाने वाली बात यह है कि 1984 के सिख नरसंहार की जिम्मेदारी, जिसे राजीव गांधी के इस कथन-‘जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है’ के संदर्भ में देखा जाता है, सोनिया ने कथित तौर पर प्रशासनिक और नौकरशाही की विफलताओं पर डाल दी है। इसके बाद बोफोर्स घोटाला सामने आया, जो गांधी परिवार के गले की ऐसी फांस बन गया, जिससे परिवार के करीबी माने जाने वाले इतालवी कारोबारी क्वात्रोच्चि का नाम भी जुड़ गया। दशकों बाद यू.पी.ए. सरकार के कार्यकाल में जब 2जी और कोयला घोटाले जैसे भ्रष्टाचार के आरोपों तथा नीतिगत निष्क्रियता ने सरकार को घेर लिया, तब संवैधानिक जवाबदेही का बोझ प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर आ गया, जबकि सोनिया गांधी राजनीतिक सत्ता के केंद्र में बनी रहीं। क्या यह महज संयोग था, पारिवारिक समीकरणों का परिणाम या राजनीतिक जवाबदेही से दूरी बनाए रखने की सोची-समझी रणनीति? वर्ष 2004 में प्रधानमंत्री पद स्वीकार करने से सोनिया गांधी के इंकार को त्याग और बलिदान के असाधारण उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया गया है। संभव है कि यह त्याग रहा हो लेकिन उन्होंने सत्ता का त्याग नहीं किया। इसकी बजाय उन्होंने सत्ता के संचालन का एक अधिक सुविधाजनक तरीका खोज लिया। कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी ने यू.पी.ए. का नेतृत्व किया और राष्ट्रीय सलाहकार परिषद (एन.ए.सी.) की अध्यक्ष भी रहीं, जिसने सरकार के सामाजिक और विधायी एजैंडे को प्रभावित किया।

सोनिया गांधी ने एक सोची-समझी राजनीतिक रणनीति के तहत निजी प्रेम-कथा के माध्यम से दशकों के कठोर राजनीतिक फैसलों को सार्वजनिक समीक्षा से अलग रखने का प्रयास किया है। उनके निजी दुख और भावनात्मक पीड़ा की प्रामाणिकता को स्वीकार करने के बावजूद आलोचकों का मानना है कि यह पुस्तक निष्पक्ष ऐतिहासिक दस्तावेज की बजाय नेहरू-गांधी परिवार की राजनीतिक विरासत का चुनिंदा बचाव अधिक प्रतीत होती है। पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के साथ संबंधों में आई कड़वाहट का इसमें उल्लेख नहीं है। उनके निधन के बाद उनके पाॢथव शरीर को कांग्रेस मुख्यालय में प्रवेश नहीं दिए जाने की घटना भी इतिहास का हिस्सा है। इसी तरह यू.पी.ए.-2 के शासनकाल की प्रशासनिक विफलताओं पर भी पुस्तक मौन है। सोनिया गांधी कांग्रेस पर लगे अल्पसंख्यक तुष्टीकरण के आरोपों, विशेषकर बाबरी मस्जिद विवाद से निपटने के उसके तौर-तरीकों पर भी पर्याप्त चर्चा नहीं करतीं। इससे हिंदू मतदाताओं का एक वर्ग कांग्रेस से दूर हुआ और भारतीय जनता पार्टी को राम जन्मभूमि आंदोलन के माध्यम से अपनी हिंदुत्व की राजनीति को मजबूत करने का अवसर मिला। परिणामस्वरूप कांग्रेस की राजनीतिक विश्वसनीयता भी कमजोर हुई।

कांग्रेस जहां इस पुस्तक को सोनिया गांधी का निजी वृत्तांत बताकर उसका बचाव कर रही है और इसे किसी न्यायिक आयोग की रिपोर्ट की बजाय स्मृतियों पर आधारित व्यक्तिपरक पुनॢनर्माण मानती है, वहीं भाजपा ने ‘बिलांङ्क्षगग’ को राजनीतिक जवाबदेही से बचने और इतिहास पर सफेदी पोतने की कवायद करार दिया है। भाजपा का आरोप है कि इसमें राजनीतिक जिम्मेदारियों को बाहरी परिस्थितियों और अधीनस्थों पर डालने का प्रयास किया गया है। एक वरिष्ठ नेता ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘‘गांधी परिवार में बलि का बकरा बदल सकता है लेकिन कुल्हाड़ी किसके हाथ में है, यह सवाल कभी खत्म नहीं होता।’’ निष्पक्ष रूप से देखा जाए तो सोनिया गांधी को अपने निजी जीवन पर संस्मरण लिखने का पूरा अधिकार है। केवल प्रभावशाली पद पर रहने के कारण उनसे किसी तरह के आत्मस्वीकृति-पत्र की अपेक्षा नहीं की जा सकती। लेकिन दशकों तक देश की राजनीति को प्रभावित करने वाली किसी सार्वजनिक शख्सियत से यह अपेक्षा भी नहीं की जा सकती कि इतिहास उसका मूल्यांकन केवल निजी दुख और व्यक्तिगत त्याग के चश्मे से करे।

यह पुस्तक इस सवाल का जवाब देने में बहुत कम मदद करती है कि गांधी परिवार को यह विश्वास कैसे हो गया कि राजनीतिक रूप से भारत उसी का है। इस परिवार ने अपनी उपलब्धियों को राष्ट्रीय विरासत के रूप में प्रस्तुत किया लेकिन उसकी विफलताओं की जिम्मेदारी किसी दूसरे के हिस्से आती दिखाई देती है। उनकी विरासत को केवल उन स्मृतियों तक सीमित नहीं किया जा सकता, जिन्हें वह सांझा करना चाहती हैं। इतिहास उनका आकलन उन सवालों के आधार पर भी करेगा, जिनका जवाब उन्होंने नहीं दिया है।
सोनिया गांधी ने भले ही अपनी चुप्पी तोड़ दी हो। सिं्फक्स जैसी रहस्यमयी शख्सियत ने अपनी बात कह दी हो, लेकिन रहस्य अब भी बरकरार है। एक संस्मरण यादों को नया रूप दे सकता है, छवि को चमका सकता है और खलनायकों की भूमिका बदल सकता है लेकिन इतिहास को दोबारा नहीं लिख सकता। भारत की राजनीतिक जवाबदेही का हिसाब-किताब अब भी बाकी है।-पूनम आई. कौशिश

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30