जयपुर: हर माता-पिता का सपना होता है कि वे अपने बच्चों की शादी को दुनिया का सबसे यादगार दिन बना दें । महाराष्ट्र के पुणे के मशहूर व्यापारियों ने भी अपने बच्चों केतन अग्रवाल और सिया गोयल की शादी के लिए कुछ ऐसी ही प्लानिंग की थी। लेकिन पैरेंट्स के इस भव्य और रॉयल सपनों को केतन की मंगेतर सिया गोयल ने एक ही झटके में तबाह कर दिया। सिया गोयल ने अपने बॉयफ्रेड चेतन चौधरी के साथ मिलकर केतन की हत्या करवा दी।

नवंबर में होने वाली थी शादी

बता दें फरवरी 2026 में हाल ही में हुई केतन अग्रवाल और सिया गोयल की सगाई के बाद परिवार ने राजस्थान में इस डेस्टिनेशन वेडिंग को प्लान किया था। केतन के पैरेंट्स ने पुणे पुलिस को जो जानकारी दी है। उसमें बताया गया है कि सगाई के बाद परिवार अब शादी में जुट गया था। शादी के वेन्यु के लिए फैमिली में हर रोज डिस्कशन चल रहे थे। ‘ड्रीम वेडिंग’ का खाका तैयार किया जा रहा था। शादी रॉयल दिखे, लिहाजा इसके लिए राजस्थान को चुना गया था। इसके लिए पहले उदयपुर में बात की जा रही थी।

दोनों परिवारों की जयपुर को लेकर बनी सहमति

केतन के पैरेंट्स की ओर से दर्ज करवाई गई एफआईआर और मीडिया रिपोटर्स के अनुसार पहले शादी के लिए उदयपुर के टॉप रिसॉर्ट (वेडिंग वेन्यु) में बात की जा रही थी। लेकिन मेहमानों के लिए पुणे से डायरेक्ट उदयपुर के लिए फ्लाइट ना होना। इसके अलावा अन्य ट्रांसपोर्टेशन समस्या के चले दोनों परिवारों की सहमति से जयपुर में वेन्यु रखा गया।

शादी के लिए रखा गया था ₹ 17 करोड़ का बजट

केतन और सिया की इस भव्य डेस्टिनेशन वेडिंग का कुल बजट लगभग ₹17 करोड़ बताया जा रहा है। माता-पिता ने बच्चों की खुशी के लिए दिल खोलकर खर्च करना तय किया था। रिपोटर्स के अनुसार इस भारी-भरकम बजट का एक बड़ा हिस्सा जयपुर के आलीशान हेरिटेज पैलेस की बुकिंग, देश-विदेश से बुलाए गए नामचीन शेफ, हाई-टेक सिक्योरिटी और कस्टमाइज्ड थीम डेकोरेशन पर खर्च हो रहा है। शादी के लिए दो प्राइवेट जेट भी बुक किए गए थे।

400 फीट गहरी खाई में धक्का दे ले ली केतन की जान

18 जून को केतन की मंगेतर सिया गोयल उसे सोची समझी साजिश के तहत घूमने के बहाने पुणे के लोहागढ़ किले पर ले गई। वहां सिया ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया। शुरुआत में इसे हादसा दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज के सुरागों ने इस खौफनाक साजिश का पर्दाफाश कर दिया। दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930