Etah News: एटा जिले के अलीगंज कस्बे में शुक्रवार तड़के मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक ताजिया अचानक झुककर हाईटेंशन लाइन से छू गया, जिससे करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्‍य लोग झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना थाना अलीगंज क्षेत्र की पुरानी तहसील के पास हुई। करंट लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घायलों को तुरंत सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र (सीएचसी) अलीगंज पहुंचाया। 

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्वेताभ पांडेय ने बताया कि थाना अलीगंज क्षेत्र में ताजिया जुलूस के दौरान ताजिया एक तरफ झुककर हाईटेंशन लाइन से छुल गया, जिससे कुछ लोग झुलस गए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने तुरंत सभी को सीएचसी पहुंचाया, जहां एक युवक की मौत हो गई। डॉक्टरों ने सैफ (19) पुत्र शाकिर खान, निवासी मोहल्ला मेवाती, को मृत घोषित कर दिया। घायलों में साहिल (18), अली हसन (18), आमिर (22) और खुर्शीद (30) शामिल हैं। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। कुछ अन्य लोगों को भी मामूली करंट लगने की सूचना है। 

बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी (एसडीओ) अतुल कुमार के मुताबिक, ताजिया की ऊंचाई 15 से 18 फुट थी और जुलूस का रास्ता काफी संकरा था। घायलों के परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि जुलूस से पहले प्रशासन और बिजली विभाग को हाईटेंशन लाइन की जानकारी दी गई थी, लेकिन जरूरी सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए। पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31