Shimla News : हिमाचल प्रदेश सरकार के राजस्व विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कांगड़ा मंडल में बड़े स्तर पर पदोन्नति और स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। विभाग ने नए पदोन्नत  20 कानूनगो अधिकारियों को नायब तहसीलदार के पद पर विभिन्न जिलों में तैनात किया है। राज्य के मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के तहत सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थलों पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

जानिए किसे कहां मिली नियुक्ति?

मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक

  • इकबाल सिंह (नायब तहसीलदार)- मझीन (कांगड़ा)
  • राज कुमार (नायब तहसीलदार)-    शाहपुर (कांगड़ा)
  • अजय कुमार (नायब तहसीलदार)-  सिहुंता (चंबा)
  • रमन कुमार (नायब तहसीलदार)-   खुंडियां (कांगड़ा)
  • कमल देव (नायब तहसीलदार)-    चढ़ियार (कांगड़ा)
  • सतीश पुरी (नायब तहसीलदार)-     ऊना
  • राकेश कुमार (नायब तहसीलदार (पेशी)-   बंदोबस्त कार्यालय (कांगड़ा)
  • रविन्द्र कुमार (नायब तहसीलदार)-   डुलेहड़ (ऊना)
  • परवीन कौर-   एनटी लैंड रिफॉर्म्स, डीसी कार्यालय (ऊना)
  • प्रेम चंद-  एसएनटी सर्किल, सुजानपुर (हमीरपुर)
  • बलजीत सिंह- एसएनटी सर्किल, ऊना
  • पवन कुमार (नायब तहसीलदार)- ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)
  • सतीश कुमार(नायब तहसीलदार) – मेहतपुर (ऊना)
  • परवेश कुमारी- एसएनटी सर्किल, बिजहड़ी (हमीरपुर)
  • धर्म पाल- एसएनटी सर्किल, हमीरपुर-2
  • शरवन सिंह- तहसील कार्यालय, चुवाड़ी (चंबा)
  • सतीश कुमार- तहसील कार्यालय, हरोली (ऊना)
  • पवन कुमार- उप-तहसील, भरवाईं (ऊना)
  • विचित्र सिंह- तहसील कार्यालय, धर्मशाला (कांगड़ा)
  • राजेश कुमार- मंदिर अधिकारी, बाबा बालकनाथ ट्रस्ट, दियोटसिद्ध (हमीरपुर)

वहीं, इसके साथ ही एक तहसीलदार और दो अन्य नायब तहसीलदारों के तबादले भी किए गए हैं।

  • स्वाति वालिया (तहसीलदार): इन्हें सिहुंता (चंबा) से स्थानांतरित करके अब नायब तहसीलदार, उप-तहसील सदवां (कांगड़ा) के पद पर तैनात किया गया है।
  • बृज लाल (नायब तहसीलदार): इन्हें टिक्कर (शिमला) से बदलकर अब उप-तहसील लोहारघाट (सोलन) में नई जिम्मेदारी दी गई है।
  • मेहर चंद (नायब तहसीलदार): इन्हें पूर्व में डोडरा क्वार के लिए प्रस्तावित तैनाती आदेशों में संशोधन करते हुए अब तहसील कार्यालय टिक्कर (शिमला) में समायोजित किया गया है।
Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31