अहमदाबाद: हिंदू पर्व गणेशोत्सव और दुर्गा पूजा पर मूर्तियों के विसर्जन और बप्पा की विदाई के लिए कृत्रिम तालाब बनाए जाते हैं। इतना ही नहीं बिहार के लोकप्रिय पर्व छठ के लिए कृत्रिम तलाब बनाए जाते हैं। महुर्रम के मौके पर गुजरात में वडोदरा शहर पुलिस ने बड़ी पहल करते हुए मुस्लिम समाज के लोगों को संवाद के जरिए कृत्रिम तलाब में ताजिया के विसर्जन के लिए राजी किया है। अभी तक मुस्लिम समाज वडोदरा में सरसिया तालाब में करते थे। यह पहला मौका होगा जब कर्बला की जंग की याद में इमाम हुसैन के मकबरे की खूबसूरत प्रतिकृतियों यानी ताजिया का विसर्जन तांदलजा इलाके में ही होगा। इन ताजिया को बांस, लकड़ी, और रंगीन कागजों से बहुत खूबसूरती से सजाया जाता है।

शहर में जुलूस से नहीं लगेगा जाम

मुहर्रम के शुरुआती दिनों में ताजिए को घर या इमामबाड़े में रखा जाता है, जहां लोग फातिहा पढ़ते हैं, मातम करते हैं और मजलिसें आयोजित की जाती हैं। मुहर्रम के 10वें दिन (आशूरा) पर ताजिए को बहुत सम्मान के साथ जुलूस के रूप में शहर की सड़कों से निकाला जाता है, जिसमें मातमी धुनें बजती हैं। वडोदरा में ताजिया को बनाए गए कृत्रिम तालाब में ठंडा किया जाएगा।इसे विसर्जन बोलते हैं। वडोदरा शहर पुलिस ने तालाब का निर्माण वडोदरा नगर निगम से करवाया है। वडोदरा शहर पुलिस आयुक्त आईपीएस नरसिम्हा कोमार के अनुसार अभी तक तांदलजा इलाके के ताजिया का विसर्जन सरसिया तलाब में होता था। इस बार मुस्लिम समाज ने स्थानीय स्तर पर विसर्जन के विचार को स्वीकार किया है। उन्होंने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया है। ताजिया के जुलूसों से कोई ट्रैफिक भी प्रभावित नहीं होगा।

नए विचार को किया स्वीकार

वडोदरा में करीब 100 से अधिक ताजिया सरसिया तलाब में विसर्जित किए जाते हैं। इसे बार करीब 30 ताजिया तांदलजा में बनाए गए कृत्रिम तलाब में विसर्जित होंगे। इससे शहर में ट्रैफिक जाम नहीं होगा। इसके बाद ताजिया लेकर चलने वाले मुस्लिम समाज के लोगों को थकान से मुक्ति मिलेगी। इस सब के अलावा सरसिया तलाब पर विसर्जन के लगने वाली लाइन भी कम होगी। शहर और आम लोगों के हित में यह पहल पुलिस और मुस्लिम समाज के प्रमुख लोगों के बातचीत के बाद सफल हुई। मुहर्रम पर ताजियों को पूरे सम्मान के साथ या तो किसी पवित्र नदी या तालाब के जल में विसर्जित किया जाता है। मुहर्रम पर मुस्लिम समाज के लोग इबादत, विशेष पकवान बांटने और जुलूस निकालते हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31