इस्लामाबाद। बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (BLF) ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर किए गए कई हमलों की जिम्मेदारी ली है। उनका दावा है कि उनके लड़ाकों में चल रहे ‘ऑपरेशन अलमास’ के दौरान मिलिट्री इंटेलिजेंस के एक कैप्टन और पाकिस्तान सेना के स्पेशल सर्विसेज ग्रुप के कई जवानों को मार गिराया है।

इस अलगाववादी समूह प्रवक्ता, मेजर ग्वहराम बलूच द्वारा जारी एक प्रेस रिलीज में दावा किया गया है कि कई जगहों पर पाकिस्तानी बलों को भारी जान-माल का नुकसान उठाना पड़ा है और झड़पों के बाद उन्हें पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़ा। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, BLF ने कहा कि यह ऑपरेशन कई मोर्चों पर पूरी तीव्रता और सफलता के साथ जारी है।

पाकिस्तान अब हार चुका है और हमसे नहीं लड़ सकता- BLF

हिंसा से जुड़े कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। एक क्लिप में एक महिला को यह कहते हुए सुना जा सकता है,’पाकिस्तान अब हार चुका है और हमसे नहीं लड़ सकता’ जबकि बैकग्राउंड में गोलीबारी की आवाजें आ रही हैं। एक अन्य वीडियो में एक महिला को असॉल्ट राइफल जैसी कोई बंदूक चलाते हुए देखा जा सकता है।

फ्रंटियर वर्क्स ऑर्गनाइजेशन के मुख्य कैंप पर कब्जा- BLF

BLF ने यह भी दावा किया कि उनके लड़ाकों ने फ्रंटियर वर्क्स ऑर्गनाइजेशन के मुख्य कैंप पर कब्जा कर लिया है और ग्वादर जीरो प्वॉइंट पर अपने संगठन का झंडा फहराया है। उन्होंने इसे ऑपरेशन के दौरान अपनी प्रगति का सबूत बताया।

ग्रुप ने मुझानी पुलिस स्टेशन पर भी कब्जा करने और वहां से सरकारी हथियार और सैन्य उपकरण जब्त करने का दावा किया है। उनका आरोप है कि इस झड़प के दौरान एक पुलिस अधिकारी मारा गया।

एक अन्य घटना में, BLF ने बताया कि उनके लड़ाकों ने गुब्द में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के एक काफिले पर हमला किया। इस हमले में सेना की एक गाड़ी बर्बाद हो गई और उसमें सवार कई जवान मारे गए या घायल हो गए।

पाकिस्तानी सेना ने 74 आतंकियों को मारने का किया दावा, बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में चला अभियान

 पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 74 आतंकवादियों को मारने का दावा किया है। सेना ने बताया कि अशांत बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में खुफिया जानकारी के आधार पर कई अभियान चलाए गए।

तीन नवंबर से चले इस अभियान में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने कम से कम 74 आतंकवादियों को मार गिराया है। ये आतंकवादी पाकिस्तान के अशांत इलाके बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में मारे गए हैं।

तीन नवंबर से जारी है अभियान

सेना के मीडिया विंग, ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (ISPR) ने इसको लेकर एक बयान जारी किया है। बयान में कहा कि ये अभियान तीन नवंबर से बलूचिस्तान के क्वेटा जिले के कुर्रम इलाके, और खैबर पख्तूनख्वा के मीर अली और ओरकजई इलाकों में चलाए गए।

तहरीक-ए-तालिबान के 31 आतंकवादी मारे गए

बयान के अनुसार, खुफिया जानकारी पर आधारित इन अभियानों के दौरान आतंकवादियों के कई ठिकानों को निशाना बनाया गया। कई बार हुई मुठभेड़ों में ‘तहरीक-ए-तालिबान’ के 31 आतंकवादी मारे गए। साथ ही, उनके पास से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक भी बरामद किए गए।

नेटवर्क को खत्म करने की तैयारी

सेना ने बताया कि अलग-अलग अभियानों में, सुरक्षा बलों ने पिछले 48 घंटों के दौरान मीर अली में 35 और ओरकजई इलाके में आठ आतंकवादियों को मार गिराया। सेना ने कहा, “आतंकवादी खतरों को खत्म करने और उनके नेटवर्क को तोड़ने के पक्के इरादे के साथ, सुरक्षा बल खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में खुफिया जानकारी के आधार पर कई अभियान चला रहे हैं। इन अभियानों का दायरा अब मीर अली और ओरकजई इलाकों तक बढ़ा दिया गया है।”

हथियारों का जखीरा बरामद

सेना ने बताया कि उनके पास से हथियारों, गोला-बारूद और विस्फोटकों का एक बड़ा जखीरा बरामद हुआ है। इसमें घर में बनाए गए विस्फोटक और इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) भी शामिल हैं। 2021 में अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से, पाकिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों में काफी तेजी आई है, खासकर खैबर पख्तूनख्वा (KP) और बलूचिस्तान प्रांतों में।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30