साल 2026 की पहली छमाही अब खत्म होने जा रही है। यानी जुलाई का महीना स्टार्ट हो रहा है। हर नया महीना कुछ बदलाव लेकर आता है, जो आपकी जेब पर असर डालते हैं। ऐसे ही कुछ बदलाव 1 जुलाई से लागू होने जा रहे हैं। अगर आप पासपोर्ट बनवाना चााहते हैं, तो आपको ज्यादा पैसा देना पड़ेगा। आधार अपडेट करना फ्री हो जाएगा। बिना टिकट ट्रेन में यात्रा करने वालों को भारी भरकम जुर्माना देना होगा। साथ ही हर महीने की 1 तारीख को एलपीजी की कीमतें भी तय होती हैं। आइए जानते हैं कि 1 जुलाई से क्या-क्या बदलने वाला है।

पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा

1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना महंगा हो जाएगा। सरकार ने पासपोर्ट फीस बढ़ाने की घोषणा की है। 36 पेज का नया पासपोर्ट बनवाने या इसे री-इश्यू करवाने पर अब 2500 रुपये फीस देनी होगी। यह फीस अभी 1500 रुपये है। वहीं, तत्काल में पासपोर्ट बनवाने की फीस 5000 रुपये हो जाएगी। यह अभी 3500 रुपये है।

बिना टिकट ट्रेन यात्रा की तो डबल जुर्माना

एक जुलाई से बिना टिकट ट्रेन में यात्रा करने वालों को दोगुनी पेनल्टी भरनी पडे़गी। रेलवे 1 जुलाई से न्यूनतम पेनल्टी को 250 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर रहा है। यह पेनल्टी यात्रा के तय टिकट शुल्क के अतिरिक्त है।

LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव

सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी के दाम तय करती हैं। पिछले महीनों में कच्चा तेल महंगा होने और होर्मुज संकट के चलते कीमतों में इजाफा हुआ था। हालांकि, जुलाई में इसकी उम्मीद कम ही लग रही है। क्योंकि अमेरिका-ईरान के बीच अंतरिम पीस डील के चलते होर्मुज से जहाजों की आवाजाही हो रही है। उधर कच्चे तेल के दाम भी 70 डॉलर के करीब आ गए हैं, जो युद्ध के समय 125 डॉलर तक जा पहुंचे थे। एलपीजी के साथ ही महीने की पहली तारीख को सीएनजी और पीएनजी की कीमतों की भी समीक्षा हो सकती है।

आधार कार्ड में अपडेट

अगर आप आधार मोबाइल ऐप के जरिए अपने आधार कार्ड में ईमेल एड्रेस अपडेट करवाते हैं, तो इसके लिए आपको 1 जुलाई से कोई फीस नहीं देनी होगी। UIDAI ने 1 जुलाई से 6 महीने के लिए इस शुल्क को माफ करने का फैसला लिया है। यानी 31 दिसंबर 2026 तक यह फीस नहीं लगेगी।

क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम

अगर आपके पास एचडीएफसी बैंक का Regalia Gold और Diners Club Privilege क्रेडिट कार्ड है, तो आपको 1 जुलाई से बदल रहे नियम पता होने चाहिए। इन क्रेडिट कार्ड्स पर 1 जुलाई से एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस से जुड़े नए नियम लागू होंगे। इन कार्ड्स पर 15 मई से भी कुछ नियम बदले थे।

इनकम टैक्स भरने की लास्ट डेट

जुलाई का महीना टैक्सपेयर्स के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि इस महीने में उन्हें आईटीआर दाखिल करना होता है। नौकरीपेशा और बिना ऑडिट वाले टैक्सपेयर्स के लिए आईटीआर भरने की लास्ट डेट 31 जुलाई है। एक्सपर्ट्स लास्ट डेट से पहले ही आईटीआर फाइल करने की सलाह देते हैं, क्योंकि उस समय पोर्टल पर काफी दबाव रहता है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930