Pune Murder Mystery : रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच कर रही पुणे देहात पुलिस आज सुबह मुख्य आरोपी और केतन की मंगेतर सिया गोयल (20) को लेकर लोहागढ़ किले के उस खतरनाक स्पॉट पर पहुंची जहां से केतन को नीचे फेंका गया था। पुलिस ने यहां एक पुतले का इस्तेमाल करके 18 जून को हुए इस खौफनाक कत्ल के पूरे घटनाक्रम को री-क्रिएट किया। इस दौरान आरोपी सिया ने खुद पुलिस के सामने वो पूरा रास्ता और तरीका दिखाया जिससे उसने और उसके प्रेमी ने मिलकर केतन को मौत के घाट उतारा था।

पुलिस के अनुसार इस प्रक्रिया का उद्देश्य 18 जून के सटीक घटनाक्रम का पता लगाना है। आरोप है कि 20 वर्षीय सिया गोयल और उसके ‘प्रेमी’ चेतन चौधरी (22) ने 25 वर्षीय केतन अग्रवाल को किले से धक्का देकर उनकी हत्या कर दी थी। इस मौके पर बातचीत करते हुए पुणे देहात पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, आज सुबह अपराध स्थल पर घटनाक्रम दोहराया गया। आरोपी को उस वास्तविक स्थान पर ले जाया गया जहां घटना हुई थी। 

उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक पुतला तैयार किया और गोयल से यह दिखाने को कहा कि उसने केतन को उस स्थान से कैसे धक्का दिया था। गोयल ने अपराध स्थल तक पहुंचने के लिए उनके द्वारा इस्तेमाल किया गया रास्ता भी बताया। अधिकारी ने कहा कि चौधरी को भी इसी तरह घटनाक्रम दोहराने के लिए अलग से किले में ले जाया जाएगा। 

बता दें कि सिया गोयल और चेतन चौधरी को केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश रचने और उन्हें पुणे जिले के लोहागढ़ किले से धक्का देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सिया गोयल ने पुलिस को कथित तौर पर बताया कि वह केतन से शादी नहीं करना चाहती थी और उसे लगा कि शादी तोड़ने से परिवार की बदनामी होगी इसलिए उसने चौधरी के साथ मिलकर केतन की हत्या की साजिश रची। 

वहीं पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांचकर्ता कथित अपराध की साजिश, घटना से पहले और बाद में आरोपियों की गतिविधियां, उनके डिजिटल रिकॉर्ड और हत्या के मकसद समेत मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रहे हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031