Delhi Showroom Fire : देश की राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां आज तड़के एक 3 मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग में अचानक भीषण आग लग गई। इस इमारत में इलेक्ट्रॉनिक्स का एक बड़ा शोरूम चल रहा था। आग इतनी भयानक थी कि इसे बुझाने के लिए 15 से ज्यादा दमकल गाड़ियों और 75 से अधिक फायरफाइटरों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार आग ज़मीन के नीचे बने बेसमेंट से शुरू हुई और तेज़ी से पूरी बिल्डिंग में फैल गई। यह बिल्डिंग लगभग 350 वर्ग गज के इलाके में बनी है। अधिकारियों ने बताया कि आग ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया जिससे शोरूम की सभी मंजिलों पर रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान, बिजली के उपकरण, फर्नीचर और अन्य फिक्स्चर को भारी नुकसान पहुंचा।

वहीं फायरफाइटर्स ने कई घंटों तक आग से जूझने के बाद आखिरकार उस पर काबू पा लिया। दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार लगातार कोशिशों के बाद सुबह करीब 6:30 बजे आग पर काबू पाया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031