पंचांग के अनुसार 10 जनवरी 2021 को पौष कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है. इस दिन सफला एकादशी का पारण है. यानि इस दिन सफला एकादशी व्रत का समापन किया जाएगा. इस दिन सूर्य धनु राशि और चंद्रमा वृश्चिक राशि में विराजमान रहेगा. सभी राशियों का आइए जानते है आज का आर्थिक राशिफल.
मेष राशि
मेष राशि वाले आज अपने बाहीखातों को दुरस्त करे लें. जिन लोगों को आपने कर्ज या धन दिया है, उनसे धन वापिस मांगने का उचित समय है. आज के दिन आने वाले दिनों में निवेश की रणनीति भी बना सकते हैं.
वृषभ राशि
वृष राशि वालों को आज मन से नकारात्मक विचारों को दूर करना होगा. व्यापार में उतार च?ाव की स्थिति बनी रहती है. आज हानि है तो कल लाभ भी होगा, इस सरल बात को समझना होगा. पूंजी का कैसे प्रयोग करना है इस पर विचार करें, अचानक लाभ मिलने की स्थिति बनी हुई है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक अपने आय के श्रोतों में बढ़ोत्तरी करने की दिशा में कार्य कर सकते हैं. धन से धन बनाने का ये समय आपके लिए अच्छा है. बाहरी संपर्कों का लाभ होगा. बाजार में निवेश कर सकते हैं.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को इस समय निवेश करते समय सावधानी बरतनी होगी. जल्दबाजी में किसी भी प्रकार का निवेश हानि पहुंचा सकता है. बाजार की स्थिति का सही आंकलन करने के बाद ही कदम आगे बढ़ाएं.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए धन लाभ की स्थिति बनी हुई है. लेकिन किसी प्रकार की जल्दबाजी और व्याकुलता हानि पहुंचा सकती है. आप के भीतर खतरों को भांपने की क्षमता है इस प्रतिभा का सही दिशा में प्रयोग करें. हानि से बचें रहेंगे.
कन्या राशि
कन्या राशि वाले आज धन से अधिक अपनी कमजोरियों को दूर करने में अधिक फोकस करेंगे. समय की यही मांग है. आज भविष्य में जिन जिन चीजों पर आपको निवेश करना है उसकी सूची बना लें. समय और परिस्थिति के अनुसार इनमें निवेश करें, सफलता मिलेगी.
तुला राशि
तुला राशि वालों को संभलकर रहना होगा. आज भ्रम की स्थिति बनी रहेगी. जिस कारण उचित निर्णय लेने में मुश्किल आएगी. आज पार्टनर की बातों पर आंख बंद कर भरोसा न करें, स्वयं के ज्ञान का भी प्रयोग करें उसके बाद ही कोई निष्कर्ष निकालें.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले आज अतिउत्साह में कोई कार्य न करें. बाजार की चाल को पहले अच्छे ढंग से समझें, आज को कोई आपको गुमराह भी कर सकता है. इसलिए जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. धन लाभ की स्थिति बनी हुई है.
धनु राशि
धनु राशि वाले जातक आज तनाव में कोई काम न करें. यदि किसी नई चीज में निवेश करने की सोच रहे हैं तो सभी बिंदुओं पर अच्छे ढंग से विचार कर लें. एक जगह निवेश करने से अच्छा है, सीमित पूंजी को अलग अलग जगह निवेश करें.
मकर राशि
मकर राशि वालों को धन के मामले में संभलकर रहना होगा. शनि अस्त हो चुके हैं. शनि आपकी राशि में विराजमान हैं. ऐसे में सही निर्णय लेने में कुछ परेशानी महसूस कर सकते हैं. धैर्य बनाए रखें. लाभ होगा.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को आज धन कमाने के साथ अपनी छवि को बेहतर बनाने की दिशा में सोचना चाहिए. बाजार में साख का विशेष महत्व होता है. यदि बड़ा लाभ हासिल करना चाहते हैं अपनी छवि को मजबूत बनाएं. सफलता मिलेगी.
मीन राशि
मीन राशि के जातक आज आय के श्रोत बढ़ाने के लिए प्रयास करेंगे. जिस कारण व्यस्तता बनी रहेगी. आज बड़ी चीजों में निवेश करने बजाए आप छोटी चीजों में निवेश के बारे में सोचेंगे. इसमें सफलता मिल सकती है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031