बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और गौरी स्प्रैट की हालिया शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां एक ओर एक्टर के फैंस उन्हें नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर उनकी प्राइवेट लाइफ को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता नाजिया इलाही खान के बयान ने इस पूरे मामले को नया राजनीतिक और सामाजिक रंग दे दिया है।

नाजिया इलाही खान ने आमिर खान की तीसरी शादी पर दी प्रतिक्रिया

नाजिया इलाही खान ने आमिर खान की तीसरी शादी पर प्रतिक्रिया देते हुए उनकी पिछली शादियों का जिक्र किया। उन्होंने सवाल उठाया कि एक्टर की तीनों पत्नियां हिंदू समुदाय से क्यों रही हैं। अपने बयान में उन्होंने दावा किया कि आमिर खान ने हर बार हिंदू महिलाओं से शादी की और बाद में उनसे अलग हो गए। साथ ही उन्होंने ये भी सवाल किया कि यदि एक्टर को हिंदू महिलाओं से ही विवाह करना पसंद है, तो वो खुद हिंदू धर्म क्यों नहीं अपना लेते।

BJP नेता के इन बयानों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई। कुछ यूजर्स ने उनके बयान का सपोर्ट किया, जबकि कई लोगों ने इसे आमिर खान की प्राइवेट लाइफ में अनावश्यक दखल बताते हुए आलोचना की। देखते ही देखते ये मामला सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड करने लगा और लोगों ने अपनी-अपनी राय शेयर करनी शुरू कर दी।आमिर खान ने हाल ही में मुंबई में एक निजी समारोह में गौरी स्प्रैट से शादी की है। इस समारोह में केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कपल की तस्वीरें और उनसे जुड़ी चर्चाएं तेजी से वायरल होने लगीं।

आमिर खान की तीसरी शादी

ये आमिर खान की तीसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने साल 1986 में रीना दत्ता से विवाह किया था। दोनों के 2 बच्चे, जुनैद खान और इरा खान हैं। इसके बाद दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया। इसके बाद आमिर ने फिल्म निर्माता किरण राव से शादी की। दोनों का एक बेटा आजाद राव खान है। साल 2021 में आमिर और किरण ने अलग होने की घोषणा की थी, हालांकि दोनों आज भी अपने बेटे की परवरिश मिलकर कर रहे हैं और अच्छे संबंध बनाए हुए हैं।

बता दें, गौरी स्प्रैट के साथ आमिर खान के रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि पिछले साल उनके 60वें जन्मदिन के दौरान हुई थी, जब एक्टर ने उन्हें पहली बार मीडिया से परिचित कराया था। अब शादी के बाद दोनों की नई पारी शुरू हो चुकी है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31