पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में 11 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी और हत्या के मामले में मुख्य आरोपी प्रभाष मंडल पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने घटनास्थल पर एक पुलिसकर्मी का हथियार छीनकर फायरिंग की और भागने की कोशिश की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आधी रात को हुआ एनकाउंटर

पुलिस के अनुसार, मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात करीब 12:45 बजे जांच टीम प्रभाष मंडल को घटनास्थल पर लेकर पहुंची थी, ताकि वारदात की पूरी घटना का पुनर्निर्माण (Crime Scene Reconstruction) किया जा सके। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी से सर्विस पिस्टल छीन ली और पुलिस टीम पर एक राउंड फायरिंग कर दी। इसके बाद उसने मौके से भागने की कोशिश की। पुलिस ने आत्मरक्षा और आरोपी को रोकने के लिए जवाबी फायरिंग की, जिसमें प्रभाष मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

11 साल की बच्ची का शव तालाब में मिला था

यह मामला रविवार को सामने आया, जब कोलकाता से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित बरूईपुर में 11 साल की बच्ची का शव एक तालाब से बरामद हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने गैंगरेप और हत्या का मामला दर्ज किया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के साथ-साथ POCSO Act की कड़ी धाराएं भी लगाई गई । पुलिस ने इस जघन्य अपराध के सिलसिले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें प्रभाष मंडल भी शामिल था।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31