सोशल मीडिया पर कर्नाटक के दावणगेरे से घायल तेंदुए के रेस्क्यू ऑपरेशन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें तेंदुए को बचाने के लिए मौके पर पहुंचे अधिकारी जैसे ही उसके करीब जाते हैं, जानवर अचानक ऐसी हरकत कर देता है कि वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच जाती है।

घायल तेंदुए का रेस्क्यू वीडियो: तेंदुआ एक शक्तिशाली और बेहद फुर्तीला शिकारी जानवर होता है। खतरा महसूस होने पर यह अचानक आक्रामक हो बहुत तेजी से हमला करने की क्षमता रखता है, तो वहीं घायल या डरे हुए तेंदुए का व्यवहार और भी खतरनाक हो सकता है। हाल ही में कर्नाटक के दावणगेरे से घायल तेंदुए के रेस्क्यू ऑपरेशन का एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। जिसमें तेंदुए को बचाने के लिए मौके पर पहुंचे अधिकारी जैसे ही उसके करीब जाते हैं, जानवर अचानक ऐसी हरकत कर देता है कि वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच जाती है।

सोशल मीडिया वायरल वीडियो

कर्नाटक के दावणगेरे हाईवे पर एक कार की चपेट में आने के बाद तेंदुआ घायल अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित तरीके से वहां से हटाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। शुरुआत में सब कुछ सामान्य नजर आ रहा था, लेकिन तभी अचानक तेंदुआ सक्रिय हो गया और वन विभाग की टीम पर झपट पड़ा।

ट्रैंक्विलाइजर के बावजूद अचानक उठ खड़ा हुआ तेंदुआ
बता दें कि, तेंदुए को काबू में करने के लिए टीम ने ट्रैंक्विलाइजर का इस्तेमाल किया था, लेकिन दवा का असर पूरी तरह होने में अभी कुछ समय बाकी था। इसी दौरान जानवर अचानक उठ खड़ा हुआ और पास खड़े एक वन अधिकारी पर हमला कर दिया। तेंदुए के झपटते ही अधिकारी जमीन पर गिर पड़े। अचानक हुए इस हमले से मौके पर मौजूद टीम के सदस्य भी कुछ पल के लिए सकते में आ गए।

कार की टक्कर से घायल था तेंदुआ
हमले के बावजूद वन विभाग की टीम ने संयम नहीं खोया और सावधानी के साथ हालात को संभाला। स्थिति सामान्य होने के बाद कर्मचारियों ने दोबारा तेंदुए को सुरक्षित तरीके से काबू में लिया। इसके बाद घायल तेंदुए को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई। बताया जा रहा है कि कार की टक्कर के कारण तेंदुए को चोटें आई थीं। फिलहाल विशेषज्ञों की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है और उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

वीडियो पर लोगों के रिएक्शन 
घायल तेंदुए रेस्क्यू ऑपरेशन के वायरल हो रहे इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक 15 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा-  जंगली जानवरों के साथ काम करने वाली टीमों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन कितना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। दूसरे शख्स ने लिखा-  घायल होने के बावजूद तेंदुआ पूरी तरह शांत नहीं था।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30