विधायक सुनील सोनी ने रायपुर में फायर स्टेशन का मामला उठाया जिसके जवाब में मंत्री विजय शर्मा ने बताया एक टिकरापारा में संचालित है,नगर निगम द्वारा संचालित फायर स्टेशन, एक नवा रायपुर में फायर स्टेशन कुल 3 फायर स्टेशन मौजूद है।
सुनील सोनी- रायपुर में 9 लाख की आबादी में चारो दिशाओ में होनी चाहिए.. कब तक इसका भूमिपूजन कराएँगे?, नेशनल एडवाईजरी के मुताबिक 2 लाख जनसंख्या में एक फायर स्टेशन होना है ।
मंत्री का जवाब- अभी रायपुर में 22 गाडिय़ों के साथ कार्य चल रहा है.. अप्रेल मई महीने में राजस्व विभाग के आपदा प्रबंधन विभाग से खरीदी होनी है।
सुनील सोनी – एक महीने में ही 6 से ज्यादा आगजनी हुई है.. करोड़ो का नुकसान हुआ है
मंत्री का जवाब – कम संसाधन में काम हो रहा है, कई संस्थाओ की गंभीर लापरवाही पाई गई है, बहुत जल्द इस पर बैठकर चर्चा कर कार्य कर लिया जाएगा।



















