श्रीनगर एयरपोर्ट पर बुधवार को एक प्लेन का इंजन जमी हुई बर्फ से टकरा गया. घटना के समय प्लेन में 200 से अधिक यात्री मौजूद थे. घटना दोपहर 12.30 बजे के आसपास हुई. सूत्रों ने बताया कि इंडिगो की फ्लाइट 6एफ-2559 श्रीनगर से दिल्ली आ रही थी. फ्लाइट का दाया इंजन एयरपोर्ट में जमी बर्फ में फंस गया. सूत्रों ने बताया कि घटना के समय प्लेन में 223 यात्री सवार थे. सभी यात्रियों को प्लेन से सुरक्षित बाहर निकाला गया. घटना के कारण टेकऑफ में भी देरी हुई. एक अधिकारी ने बताया कि विमान का इंजन टैक्सी आउट के समय जमी हुई बर्फ से टकरा गया. पिछले सप्ताह घाटी में भारी बर्फबारी के बाद कुछ दिनों तक हवाई सेवा जारी थी. दो दिनों के बाद रन-वे से बर्फ साफ कर दी गई थी. एयरपोर्ट पर अभी भी बर्फ देखी जा सकती हैं.
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.














