संसद के मानसून सत्र की शुरुआत हो गई है। इस सत्र की शुरुआत में ही विपक्ष का हंगामा देखने को मिल रहा है। लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में कार्यवाही बार-बार स्थगित हो रही है।
एनडीए जहां इस सत्र में आयकर संशोधन, राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक और सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक सहित सात अहम बिलों को पारित कराने पर रहेगा। वहीं, विपक्ष नीट-यूजी पेपर लीक और अयोध्या में श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी जैसे मुद्दों पर सत्तापक्ष को घेरने की पूरी रणनीति तैयार किए बैठा है।



















