नमक के अंदर आकर्षण शक्ति के कारण घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। नमके के उपयोग से राहु और केतु के अशुभ प्रभाव भी नष्ट होते हैं। साथ ही इसका ठीक से उपयोग करने से घर परिवार में सुख-शांति के साथ समृद्धि भी बढ़ती है। आइए जानते हैं नमक के उपयोग से किस तरह आप आर्थिक परेशानियों को खत्म कर सकते हैं।
0 साबुत नमक या फिर डलीवाला नमक को लाल कपड़ा में बाधकर आप अपने घर के मुख्य द्वार पर बांध दें। इसे आप अपने ऑफिस के मेन गेट पर भी टांग सकते हैं। नमक का यह उपाय करने से घर में किसी तरह की नेगेटिव एनर्जी नहीं आएगी। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
0 रात को सोने से पहले नमक के पाने से हाथ पैर धोने से अच्छी नींद आती है। साथ ही राहु-केतु का दुष्प्रभाव भी कम होता है। साथ ही हफ्ते में एकबार छोटे बच्चों को पानी में नमक डालकर नहलाना चाहिए। इससे बच्चों को लगी नजर का असर कम होता है।
0 शास्त्रों में राहु-केतु को छाया ग्रह माना गया है। वास्तु के अनुसार, नमक और कांच दोनों ही राहु से संबंधित वस्तुएं हैं और नकारात्मक ऊर्जा का कारक भी राहु ही है। ऐसे में कांच की कटोरी में नमक भरकर बाथरूम में रखने से राहु का नकारात्मक असर कम होकर समकारात्मक प्रभाव रहता है। ध्यान रखें कि समय-समय पर नमक को बदलते रहें।
0 घर-परिवार में आए दिन कलेश और झगड़े होते हैं तो आप नमक के पाने से पूरे घर में पोंछा लगा दें। वास्तु शास्त्र के मुताबिक इस उपाय को करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और घर के सदस्यों के बीच प्रेम और सौहार्द बना रहेगा। इस उपाय को हर रोज ना कर पाएं तो कम से कम मंगलवार को जरूर करें।
0 नमक को कभी भी स्टील और लोहे के बने बर्तन में नहीं रखना चाहिए, बल्कि नमक को कांच के जार में भरकर रखें। अगर संभव हो तो नमक के जार में तीन-चार लौंग भी रख दें। ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहेगी और कभी भी धन की कमी नहीं होगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031