Shweta Tiwari  Ex-husband Raja Chaudhary : टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस श्वेता तिवारी हमेशा से ही अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। बढ़ती उम्र के साथ उनकी खूबसूरती कम होने का नाम ही नहीं ले रही है लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है कि श्वेता तिवारी का जीवन फिर से सुर्खियों में आ गया है। हाल ही में उनके एक्स हस्बैंड राजा चौधरी ने अपने जीवन को लेकर बहुत सी ऐसी बातें बताई हैं, जो शायद ही लोगों को पता हैं। उनके एक्स पति ने बताया कि श्वेता के कई लोगों के साथ अफेयर थे। 

राजा चौधरी ने बताईं हैरान करने वाली बातें 
हाल ही में श्वेता के एक्स पति एक इंटरव्यू में पहुंचे और जब उनसे श्वेता और सीजेन खान के रिश्ते के बार में पूछा गया तो उन्होंने कहा की श्वेता का एक व्यक्ति के साथ नहीं बल्कि बहुत से लोगों के साथ अफेयर थे। इसी बात पर शो के होस्ट ने उन्हें बीच में टोक दिया और कहा की शक के आधार पर किसी पर इतना इल्जाम लगाना सही नहीं है। 

श्वेता सीजेन के घर रहती थीं 
इसके बाद राजा ने जवाब दिया कि उन्हें शक नहीं बल्कि पूरा विश्वास था। उन्होंने खुद कुछ ऐसा देखा, जसी झुठलाया नहीं जा सकता है। श्वेता अक्सर शूटिंग के नाम पर सीजेन के घर जाया करती थीं। यह बात उनके किसी कॉमन फ्रेंड ने बताई। इस तरह की चीजों को देखने के बाद उनके मन में काफी शक पैदा हो गया। 

राजा ने पकड़ा श्वेता का झूठ 
इसी बीच राजा ने यह भी खुलासा किया कि श्वेता अक्सर शूटिंग का बहाना बना कर किसी दूरी जगह चली जाती थी। एक-दो बार तो राजा ने खुद उनका झूठ पकड़ा है और इतना ही नहीं उन्होंने श्वेता को सीजेन खान के साथ कितनी बार देखा। इस वजह से उनके शक को और भी ज्यादा कन्फर्मेशन मिल गई। 

मुझे नौकर बना कर रखती थी 
बात यहां खत्म नहीं होती है राजा ने बताया कि वो मुझे बिना वेतन का नौकर बना के रखती थी। श्वेता बाहर का काम करती थी और मैं घर का। मैं पूरी तरह से घर की जिम्मेदारी निभाता था लेकिन इसके बावजूद भी हम दोनों की बनती नहीं थी और हम हमेशा लड़ते रहते थे। 
 
2012 में हुआ श्वेता और राजा का तलाक 
आपको बता दें कि  साल 1998 में श्वेता और राजा शादी के बंधन में बंधे थे। इसके बाद 2000 में उन्होंने बेटी पालक को जन्म दिया। इसके बाद के इनके रिश्ते में खट-पट शुरू हो है। खबरों के मुताबिक उस दौरान श्वेता ने राजा के दौरान घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। 2007 में दोनों ने अलग रहना शुरू कर दिया और 2012 में तलाक हो गया। 

हालांकि, अभी तक न श्वेता और न ही सीजेन खान ने इस मामले में अपनी तुप्पी तोड़ी है। यह सारे आरोप सिर्फ उनके एक्स पति राजा द्वारा लगाए गए हैं। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930